फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टारकिड्स की राह पर चले अंकिता लोखंडे के ब्वॉयफ्रेंड, सुशांत की मौत के बाद लिया ये फैसला

Tue, 07 Jul 2020 11:51 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत, विक्की जैन-अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 20 दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन उन्हें याद करने वालों की अब भी कमी नहीं है। सुशांत की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकीं अंकिता लोखंडे भी अंदर से टूट चुकी हैं। हालांकि अंकिता अब विक्की जैन के साथ रिलेशन में हैं लेकिन फैंस को सुशांत और अंकिता की जोड़ी हमेशा से पसंद रही है।
विज्ञापन

2 of 5
विक्की जैन-अंकिता लोखंडे - फोटो : Twitter
ऐसे में सोशल मीडिया पर अंकिता लोखंडे के ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन जब भी कोई पोस्ट करते हैं तो यूजर्स उन्हें ट्रोल करने का एक मौका नहीं छोड़ते। सुशांत की मौत के बाद से तो विक्की को और निशाने पर लिया जाने लगा। शायद इसीलिए उन्होंने स्टारकिड्स की तरह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के कमेंट सेक्शन को भी लिमिटेड कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
विक्की जैन-अंकिता लोखंडे - फोटो : Twitter
विक्की के पुराने पोस्ट्स पर गौर करें तो सुशांत की मौत के बाद उनकी पोस्ट पर यूजर्स ने उन्हें खूब ट्रोल करने की कोशिश की है। सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के कई सालों बाद अंकिता लोखंडे की जिंदगी में विक्की जैन आए। खबर है कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। अंकिता ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ही इस रिश्ते का एलान किया था।
 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : Social Media
अंकिता ने अभी तक इस मामले में कुछ नहीं कहा है। हालांकि उनके दोस्त बताते हैं कि सुशांत के निधन के बाद से अंकिता का बुरा हाल है। अंकिता और सुशांत की करीबी रह चुकीं 'बिग बॉस 13' फेम आरती सिंह ने खुलासा किया है कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही अंकिता का हालचाल लिया था। अंकिता ने उनसे कहा है कि वो इस वक्त परेशान हैं और उन्हें थोड़ा सा स्पेस चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : Social Media
अंकिता ही वह लड़की हैं जो सुशांत के घर पटना भी जा चुकी हैं। बता दें कि 'पवित्र रिश्ता' टीवी सीरियल में अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत ने साथ काम किया था। अंकिता और सुशांत छह साल तक एक- दूसरे को डेट किया। उन दिनों खबरें थीं कि अंकिता और सुशांत जल्द शादी करने वाले हैं। लेकिन दोनों की राहें हमेशा के लिए अलग हो गईं।


पढ़ें- सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के नाम पर मजदूर को आने लगे फोन, परेशान होकर पुलिस में करनी पड़ी शिकायत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें