अभिनेता लक्ष्य ने फिल्म किल में अपनी दमदार अदाकारी दिखाकर लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। अपनी इस डेब्यू फिल्म से ही वह बॉलीवुड के एक्शन स्टार के रूप में उभरकर सामने आए हैं। इस बीच अभिनेता जल्द ही एक और उपलब्धि हासिल करने को तैयार हैं। Richa Chadha: ऋचा चड्ढा से मिलने पहुंचीं शबाना आजमी, तस्वीर साझा कर लुटाया प्यार- खाला संग नई मां और बेबी दरअसल, लक्ष्य को 15 अगस्त से शुरू होने वाले प्रतिष्ठित कार्यक्रम इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) में आमंत्रित किया गया है। इस महोत्सव में उनका शामिल होना फिल्म इंडस्ट्री में उनके बढ़ते प्रभाव की ओर इशारा कर रहा है। Nayanthara: ‘गुड़हल की चाय’ वाली पोस्ट हटाने के बाद नयनतारा ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा, ‘मूर्खों से…’ पहली फिल्म के बाद से ही इस महोत्सव में आमंत्रित किया जाना लक्ष्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।मेलबर्न का भारतीय फिल्म महोत्सव भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों को सम्मानित करने के लिए प्रसिद्ध है। Jaya Bachchan: जया अमिताभ बच्चन कहने पर सदन में भड़कीं राज्यसभा सांसद, उपसभापति से कही यह बात इस साल इस कार्यक्रम में लक्ष्य के अलावा तेलुगु सुपरस्टार राम चरण, संगीतकार एआर रहमान, निर्देशक करण जौहर, राजकुमार हिरानी, कबीर खान और इम्तियाज अली जैसी हस्तियां नजर आएंगी। Sanjay Dutt: संजय दत्त ने बनाया अपने 65वें जन्मदिन को और भी खास, खुद के लिए खरीदी एक महंगी कार लक्ष्य की किल की बात करें तो इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। इस फिल्म में उनके साथ राघव जुयाल, आशीष विद्यार्थी, हर्ष छाया, तान्या मानिकतला और अभिषेक चौहान ने भी अभिनय किया है। देश के साथ विदेश में भी इस फिल्म की काफी ज्यादा चर्चा रही है। यही वजह है कि जल्द ही यह फिल्म हॉलीवुड में भी बनने जा रही है। Khatron Ke Khiladi 14: आसिम के बर्ताव पर कुशाल टंडन ने कसा तंज, कहा- कितना पैसा है? बैंक डिटेल्स तो दिखाओ