आमिर खान-अद्वैत चंदन
- फोटो : सोशल मीडिया
ड्रीम प्रोजेक्ट बनाने से डर रहे आमिर!
'लाल सिंह चड्ढा' पर काम शुरू करने से पहले खबर थी कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान, हिंदु पुराणों की सबसे बड़े महासंग्राम 'महाभारत' पर फिल्म बनाना चाहते हैं। उस समय अभिनेता इसपर विचार कर रहे थे और वह सोच में थे कि वह कृष्ण और कर्ण के किरदार के बीच कन्फ्यूज थे। लेकिन इसके बाद इसपर काम की कोई खबर नहीं आई। लेकिन हाल ही में 'लाल सिंह चड्ढा' के प्रमोशन में आमिर ने इसके बारे में बात की है। अभिनेता ने कहा, 'जब आप महाभारत पर फिल्म बना रहे हैं तो आप सिर्फ फिल्म नहीं बना रहे हैं आप यज्ञ कर रहे हैं। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह और उससे भी ज्यादा कुछ है। यही वजह है कि मैं अभी इसके लिए तैयार नहीं हूं। मैं इसे करने से डरता हूं। महाभारत आपको कभी निराश नहीं करेगा लेकिन आप महाभारत को निराश कर सकते हैं।'