आधिकारिक तौर पर आपसी सहमति के बाद ऋचा चड्ढा और पायल घोष के बीच जारी जंग आखिरकार खत्म हो ही गई। कोर्ट में पायल ने बिना शर्त माफी मांगकर इस केस को सुलझा लिया। इस पर ऋचा के वकील ने भी कहा कि अब किसी भी तरह के कोई हर्जाने की जरूरत नहीं है और केस सुलझ चुका है। ऐसे में अब कुछ ट्वीट्स करते हुए पायल ने एक वीडियो साझा कर अपनी बात रखी है।