तनुश्री दत्ता ने इन दिनों बॉलीवुड में तहलका मचा रखा है । उन्होंने नाना पाटेकर, गणेश आचार्या और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर यौन शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए हैं । साथ ही नाना और गणेश आचार्या के खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी लिखवाई है ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
tanushree dutta
हाल ही में रिपब्लिक टीवी को दिए इंटरव्यू में तनुश्री दत्ता ने सलमान खान के खिलाफ भी बोला है । उन्होंने कहा, 'लोगों को लगता है कि ये सब करके मैं पब्लिसिटी बटोरने की कोशिश कर रही हूं । कुछ लोग मजाक भी उड़ा रहे हैं कि मैं बिग बॉस के अगले सीजन में नजर आऊंगी ।'
विज्ञापन
3 of 6
tanushree dutta
'आपको क्या लगता है कि बिग बॉस में आना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है? नहीं, मैं ऐसा नहीं मानती । आपको लगता होगा कि सलमान खान भगवान हैं और बिग बॉस स्वर्ग है । मुझे ऐसा बिल्कुल नहीं लगता । पिछले कुछ सालों से मुझे लगातार बिग बॉस का ऑफर मिल रहा है लेकिन मैं नहीं करना चाहती ।'
4 of 6
tanushree dutta
'मुझे अब इन सब चीजों से आगे बढ़ना है ।' बता दें कि हाल ही में एक स्पोर्ट्स इवेंट के दौरान जब महिला पत्रकार ने सलमान खान से तनुश्री मामले पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि आप किस बारे में बात कर रही हैं । मैंने इस बारे में नहीं सुना ।'
विज्ञापन
5 of 6
salman khan
इतना ही नहीं सलमान खान ने उस महिला पत्रकार को टॉन्ट मारते हुए कहा कि ये एक स्पोर्ट्स इवेंट है और इसी बारे में सवाल पूछो । पत्रकार ने जब पलट के जवाब देना शुरू किया तो वो नाराज भी हो गए हालांकि कैमरे के सामने उन्होंने ये जाहिर नहीं होने दिया ।
बता दें कि ट्विंकल खन्ना, प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, सोनम कपूर, ऋचा चड्ढा, परिणीति चोपड़ा और फरहान अख्तर जैसे सितारे तनुश्री के समर्थन में उतरे हैं । कल यानी 8 अक्टूबर को नाना पाटेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस पर इस पूरे मुद्दे पर सफाई दे सकते हैं ।