फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कोरोना से ठीक होने के बाद भी इसे हल्के में ना लें' बॉलीवुड सितारों ने साझा किया अनुभव

Sun, 02 May 2021 12:35 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आफताब शिवदसानी, निक्की तंबोली - फोटो : सोशल मीडिया
देश में कोरोना की दूसरी लहर लोगों की जान ले रही है और भारी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। हालांकि बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने इस वायरस को हराया है और खुद को कोविड निगेटिव किया है। बॉलीवुड के बहुत से सेलेब्स कोरोना से ठीक हो चुके हैं, ऐसे में उन्होंने अपना अनुभव साझा किया है। बॉलीवुड के कोरोना वॉरियर्स ने बताया कि अगर आपने कोरोना को मात दे दी है भी इसे हल्के में ना लें। उन्होंने बताया कि कोरोना से ठीक होने के बाद भी कौन सी सावधानी बरतना जरूरी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
निक्की तंबोली - फोटो : Instagram
निक्की तंबोली

बिग बॉस 14 का हिस्सा रहीं निक्की तंबोली भी कोरोना को मात दे चुकी हैं। उन्होंने बताया कि ये उनके जीवन का एक भयावह अनुभव था। निक्की ने कहा कि, 'जिन लोगों को ये लग रहा है कि वो कोरोना से ठीक हो गए हैं और उन्हें दोबारा कोरोना नहीं होगा तो ये उनकी भूल है। ये और भी ज्यादा सतर्क रहने का समय है। हम पिछले साल से सतर्कता बरत रहे और अभी भी यही करना है। अगर आपकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ भी जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है'।
विज्ञापन

3 of 5
राजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राजेश कुमार

टीवी अभिनेता राजेश कुमार का कहना है कि वक्त की नजाकत को देखते हुए दूरी बनाए रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। अगर बहुत जरूरी ना हो तो घर से बाहर ना निकलें। जैसी स्थिती है उसे लेकर सचेत रहें, लेकिन घबराएं नहीं। इस वक्त अपनी इम्यूनिटी और खुशी का ध्यान रखना जरुरी है। जब भी जरुरी हो तो डॉक्टर के पास जरूर जाएं, लेकिन महामारी को हल्के में ना लें।

4 of 5
आफताब शिवदसानी
आफताब शिवदसानी

अभिनेता आफताब शिवदसानी ने कहा कि, 'कोरोना से लड़ने के बाद भी मैं कई तरह की सावधानियां बरतता हूं। मैं घर से बाहर निकलता हूं तो मास्क जरूर लगाता हूं। साथ ही मैं हमेशा सैनिटाइजर अपने साथ रखता हूं। आप इस तरह की सुरक्षा कर सकते हैं। हमारी कोशिश यही रहनी चाहिए कि हम दोबोरा इसकी चपेट में ना आएं। ऐसे बहुत से केस सुनने में आए हैं जहां लोगों के दोबारा संक्रमित होने की खबर सामने आई है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिमानी शिवपुरी - फोटो : AmarUjala
हिमानी शिवपुरी

बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री  हिमानी शिवपुरी ने भी सलाह दी है। हिमानी ने कहा कि, 'इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि अगर आपको एक बार कोरोना हो गया है तो दोबारा नहीं होगा। लोगों को एक दो नहीं बल्कि तीन तीन बार संक्रमण हो चुका है।ये ऐसी चीज है जिसे आप हल्के में नहीं ले सकते। जब भी बाहर निकलें मास्क जरूर लगाएं। अगर हो सके तो डबल मास्क लगाएं ताकी आप और आपके आसपास के सभी लोग सुरक्षित रह सकें'।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें