बेलबॉटम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशक रंजीत तिवारी की फिल्म ‘बेलबॉटम’ के सीधे ओटीटी पर जाने की पहली सुरसुरी साल के पहले महीने में शुरू हुई थी। तब फिल्म की हीरोइन वाणी कपूर ने एक बयान में ये उम्मीद जताई थी कि उनकी सारी फिल्में थिएटर में ही रिलीज हों, ऐसी उनकी दिली इच्छा है। अक्षय कुमार की इस फिल्म में पूजा एंटरटेनमेंट के मालिकों वाशू भगनानी, जैकी भगनानी और दीपिका देशमुख के अलावा एम्मे एंटरटेनमेंट के मालिक निखिल आडवाणी, मोनिषा आडवाणी और मधु भोजवानी भी पार्टनर हैं। निखिल ने ही फिल्म ‘बेलबॉटम’ की ओटीटी रिलीज की संभावनाओं की पुष्टि की थी।