बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी का फिल्मी करियर बेशक फ्लॉप रहा हो लेकिन आफताब पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं। आफताब ने 38 की उम्र में पत्नी निन दुसांज से ही दोबारा शादी की थी। 5 जून को दोनों ने शादी की पांचवी सालगिरह मनाई थी। आज आफताब का 40वां जन्मदिन है, इस मौके पर आज हम उनकी रॉयल वेडिंग की एल्बम आपको दिखा रहे हैं।