फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: पॉप स्टार आर्यना सईद ने साझा की तस्वीरें, जो बाइडन से कहा-मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि...

Sat, 21 Aug 2021 09:19 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अफगानिस्तान की नामी पॉप स्टार अर्याना सईद ने देश छोड़ दिया है। अफगानिस्तान छोड़ चुकीं पॉप स्टार आर्यना सईद ने इंस्टाग्राम पर अफगानिस्तान की तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन
अर्याना सईद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान की नामी पॉप स्टार अर्याना सईद ने देश छोड़ दिया है। अफगानिस्तान छोड़ चुकीं पॉप स्टार आर्यना सईद ने इंस्टाग्राम पर अफगानिस्तान की तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने लिखा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और यूएन....मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि आपने अफगानिस्तान को अराजक स्थिति में छोड़ दिया। और कृपया, पाकिस्तान की फंडिंग बंद करिए....ये इसका इस्तेमाल अफगानिस्तान में आतंकवादी भेजने के लिए करते हैं।'
विज्ञापन


अर्याना सईद ने काबुल से अमेरिकी फ्लाइट पकड़ी और तालिबान के कब्जे में आए अपने मुल्क अफगानिस्तान को छोड़कर चली गई। बता दें कि अर्याना सईद ने देश छोड़ने की खुद ही जानकारी दी और एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें वह अमेरिकी कार्गो जेट में सवार दिख रही हैं। इसके अलावा एक और पोस्ट उन्होंने की है, जिसमें वह मास्क लगाए बैठी । 

अर्याना सईद - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'कुछ न भूलने वाली और डर से भरी रातों के बाद आखिर मैं जिंदा और स्वस्थ हूं। मैं दोहा पहुंच गई हूं और अब इस्तांबुल के लिए अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रही हूं।' 



 
विज्ञापन

अर्याना सईद - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि तालिबान ने काबुल पर कब्जा जमाते ही देश में शरीयत कानून लागू करने का एलान कर दिया। इसके बाद से ही अफगानिस्तान के उदार और आधुनिकतावादी तबके में भय का माहौल और लोग देश छोड़कर कहीं और ही बसना चाहते हैं। तालिबान ने खासतौर पर महिलाओं पर कड़ी पाबंदियां लगाने का फैसला लिया है। महिलाएं काम पर जाएंगी या नहीं या फिर बच्चियां स्कूलों में पढ़ेंगी या फिर रोक रहेगी। इसका फैसला लेने का अधिकार उसने मौलवियों को दिया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें