फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल ने लगाया वीडियो रैकेट में शामिल होने का आरोप, कंपनी का एमडी सस्पेंड, टीम ने कहा राज कुंद्रा शामिल नहीं

Fri, 12 Feb 2021 02:23 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, सागरिका शोना सुमन - फोटो : instagram/shilpashettians, screenshot from youtube
बॉलीवुड में इन दिनों एक एडल्ट वीडियो का मामला चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले पुलिस ने अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को गिरफ्तार किया था। उन पर पॉर्न वीडियो शूट कर वेबसाइट पर अपलोड करने का आरोप है। मामले में एक अन्य आरोपी उमेश कामत की भी गिरफ्तारी हुई।

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की कंपनी के एमडी पर इसमें शामिल होने का आरोप लगा है। हालांकि कुंद्रा की टीम ने कहा है कि इसमें कुंद्रा शामिल नहीं है। कंपनी के एमडी को इसके लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है।

दूसरी ओर सागरिका शोना सुमन नाम की मॉडल ने राज कुंद्रा पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं और उन पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

2 of 6
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : Instagram: @theshilpashetty
सागरिका का कहना है कि राज कुंद्रा इस रैकेट का हिस्सा हैं और उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘जितने भी पॉर्न साइट के मालिक हैं और जितनी भी इस तरह की चीजें चल रही हैं इंडस्ट्री में उन्हें खत्म होना चाहिए। पिछले दो तीन दिन से चल रहा है गहना वशिष्ठ को लेकर, अब तो राज कुंद्रा का नाम भी सामने आ चुका है। मैं बस इतना चाहती हूं उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए क्योंकि बहुत लोगों की जिंदगी खराब हो रही है।‘
विज्ञापन

3 of 6
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : instagram/viralbhayani
सागरिका सुमन ने दावा किया कि उमेश कामत जो हाल ही में एडल्ट वीडियो मामले में गिरफ्तार हुआ है वह राज कुंद्रा का असिस्टेंट रह चुका है। सागरिका कहती हैं कि ‘मैं बस ये चाहती हूं कि जितनी भी इस तरह की साइट्स हैं उन्हें बंद करना चाहिए। भारतीय संस्कृति बहुत अलग है। ये जो भी चीजें हैं वह बहुत गलत हैं।‘

4 of 6
सागरिका शोना सुमन - फोटो : screenshot from youtube
सागरिका कहती हैं कि ‘मेरा अनुभव बहुत बुरा रहा था क्योंकि मेरे साथ ये हो चुका है। मैं तो बस इसे एक बुरा अनुभव समझ कर भूल चुकी थी लेकिन पिछले दो तीन दिनों से मीडिया में जो चल रहा है उसके बाद मुझे लगा कि इस बारे में आगे आना चाहिए और संघर्ष कर रहीं लड़कियों को बताना चाहिए कि ऐसे रैकेट में ना फंसे।
विज्ञापन

5 of 6
राज कुंद्रा - फोटो : ANI
सागरिका अपने साथ हुए ‘एक अनुभव का जिक्र करते हुए कहती हैं कि मुझे वीडियो कॉल पर ऑडीशन के नाम पर न्यूड ऑडीशन का ऑफर मिला, जिसे मैंने मना कर दिया। ये उमेश कामत थे। कुल तीन लोग थे। एक का चेहरा नहीं दिखा था। मुझे लगता है कि वे राज कुंद्रा थे क्योंकि उमेश कामत बार-बार राज कुंद्रा का नाम ले रहे थे कि जितने भी साइट्स चल रहे हैं वो उसके मालिक हैं।‘ सागिरका कहती हैं कि ‘मुझे समझ नहीं आ रहा कि आखिर राज कुंद्रा को क्यों नहीं गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्हें गिरफ्तार किया जाए। मीडिया में भी सब चीजें आ गई हैं। उनकी बहुत सारी साइट्स चल रही हैं। मुझे लगता है कि मुख्य कड़ी वहीं हैं।‘
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राज कुंद्रा - फोटो : instagram/rajkundra9
इस खबर पर आपत्ति करने वाली राज कुंद्रा की कंपनी की पीआरओ रीना थापर से उनका पक्ष जानने की भी कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने इस बारे में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने बस यही कहा कि सागरिका शोना का कोई वजूद नहीं है और ऐसे ही कोई राह चलते किसी पर कोई आरोप लगा दे तो ये खबर नहीं बन जाती। जबकि, इस मामले में एक गिरफ्तारी हो चुकी है और सगारिका शोना ने उमेश कामत और राज कुंद्रा दोनों को अपने बयान में नामजद किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें