फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: चार बार शादी कर चुके हैं अदनान सामी, पद्मश्री सम्मान के लिए चुने जाने पर हुआ था हंगामा

Sun, 15 Aug 2021 07:51 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया के सबसे तेज पियानो प्लेयर और जाने-मानें सिंगर अदनान सामी 15 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाते हैं। 1971 में जन्मे अदनान लंदन में पले बढ़े और वहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई की। म्यूजिक के सरताज अदनान सामी ने एक से बढ़कर एक गाने बनाए हैं। साथ ही महज पांच साल की उम्र से बेहतरीन पियानो बजाने वाले अदनान अब लगभग 35 से ज्यादा म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजा लेते हैं। अदनान के पिता पाकिस्तानी फौज में स्क्वार्डन लीडर के पद पर थे। वो 1965 में हुए भारत-पाक युद्ध में बतौर फ्लाइट लेफ्टिनेंट शामिल हुए थे। अदनान ने 1986 में अपने म्यूजिकल करियर की शुरुआत की और फिर सफलताओं की सीढ़ियां चढ़ते रहे। अपने निजी म्यूजिक एल्बम के साथ-साथ फिल्मों के लिए रोमांटिक गाने लिखे हैं। 

बता दें कि कुछ सालों पहले तक जहां अदनान सामी को अक्सर भारत में ट्रोल किय जाता था तो वहीं भारत की नागरिकता मिलने के बाद से अब पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स ऐसी कोशिश करते हैं। हालांकि अदनान सामी को ईंट का जवाब पत्थर से देना आता है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अदनान सामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
पाकिस्तान छोड़ भारतीय नागरिक बनें 
अदनान मूलरूप से पाकिस्तान के रहने वाले हैं, लेकिन एक लंबे समय से वह भारत में ही रह रहे हैं। उन्होंने इंडियन सिटीजनशिप के लिए होम मिनिस्ट्री को रिक्वेस्ट कर इंडिया में रहने की अपील की और उनकी यह अपील स्वीकार कर उन्हें इंडिया में रहने के लिए जगह दी गई। 2016 से वह भारत के ही नागरिक और कलाकार के रूप में जाने जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
अदनान सामी : - फोटो : सोशल मीडिया
16 महीने में घटाया 155 किलो वजन
संगीत के साथ-साथ अदनान सामी अपने मोटापे को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते थे। उस वक्त अदनान का वजन 230 किलोग्राम हुआ करता था। साल 2007 में अचानक से अदनान सामी का एक नया रूप सबके समाने आया, जिसे देख हर कोई हैरान था। दरअसल, अदनान सामी ने मेहनत कर अपना वजन 230 किलो से घटाकर 75 किलो कर लिया था। उन्होंने 16 महीने में अपना 155 किलो तक वजन घटाया था।
 

4 of 6
अदनान सामी - फोटो : Twitter
बता दें कि अदनान सामी की प्रोफेशनल लाइफ जितनी बेहतरीन रही उनकी निजी जिंदगी उतनी ही उतार-चढ़ाव से भरी रही है। अदनान ने चार शादियां की जिसमें से तीन शादियां पांच साल तक भी नहीं टिक पाईं। उन्होंने एक ही लड़की से दो बार शादी की लेकिन ये शादी भी नहीं टिक पाई। साल 1993 में उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार से शादी की थी, जेबा फिल्म हिना में नजर आईं थीं। उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 22 साल थी। दोनों का एक बेटा हुआ जिसका नाम उन्होंने अजान सामी खान रखा, लेकिन दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई। 
विज्ञापन

5 of 6
Adnan Sami - फोटो : Social Media
अदनान ने दूसरी शादी दुबई बेस्ड बिजनेसवुमन अरब सबा गलादरी से की। सबा पहले से शादीशुदा थीं और एक बेटे की मां थीं। अदनान ने अपनी दूसरी शादी को हमेशा सीक्रेट रखा था। इनकी पहली मुलाकात से लेकर शादी तक की खबर किसी को नहीं थी। साल 2004 में तलाक की बात सामने लाकर अदनान ने सबको चौंका दिया था। शादी के डेढ़ साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अदनान सामी - फोटो : ट्विटर
इसके बाद साल 2008 में अदनान की दूसरी पत्नी सबा मुंबई आ गईं और अदनान सामी से दोबारा शादी कर उनके साथ रहने लगीं, लेकिन फिर भी ये रिश्ता एक साल ही चला। सबा ने घरेलू उत्पीड़न कानून के तहत भी अदनान पर याचिका दायर की थी। लंबे लड़ाई झगड़े के बाद कोर्ट ने 2009 में दोनों के तलाक पर मुहर लगा दी। 2010 को अदनान ने रोया सामी खान से शादी की। दोनों की एक बेटी है। अदनान को हाल ही में पद्मश्री से सम्मानित किया गया, जिसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें