फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदनान को पद्मश्री दिए जाने पर सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, यूजर्स ने पूछा सवाल तो मिला ये अजीब जवाब

Sun, 26 Jan 2020 04:20 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Adnan Sami - फोटो : Social Media
केंद्र सरकार ने बॉलीवुड की छह बड़ी हस्तियों को साल 2020 में पद्मश्री (Padma Shri) पुरस्कार देने का एलान किया है। ये हस्तियां कंगना रनौत, एकता कपूर, अदनान सामी, करण जौहर, सुरेश वाडकर और सरिता जोशी हैं। इन पुरस्कारों की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर एक नई जंग छिड़ गई है जिसका कनेक्शन अदनान सामी (Adnan Sami) से जुड़ा है। 
विज्ञापन

2 of 5
adnan sami - फोटो : social media
अदनान को भारत की नागरिकता 1 जनवरी, 2016 को मिली थी। इससे पहले वह पाकिस्तान के नागरिक थे। अदनान के पाकिस्तानी पासपोर्ट की अवधि 26 मई, 2015 को समाप्त हुई थी। अदनान ने केंद्र सरकार से उन्हें भारत की नागरिकता देने की अपील की थी जिसे भारत सरकार ने स्वीकार किया। ऐसे में पद्मश्री मिलते ही उनकी नागरिकता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके पहले पाकिस्तानी होने की बात कही। 
विज्ञापन

3 of 5
अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच एक यूजर ने ट्वीट कर अदनान से पूछा कि किस लिए उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस पर गायक ने भी कटाक्ष करते हुए जवाब दिया- 'मैं अच्छी बिरयानी बना लेता हूं।' इसके साथ ही अदनान ने कहा- 'मुझे गर्व है कि मेरे दिवंगत पिता की तरह मुझे भी कला में योगदान और सेवा के लिए अपने देश से सम्मान मिला है। आप अपनी जिंदगी के लिए हमेशा जिम्मेदार और जवाबदेह हैं- दूसरों के लिए नहीं! न्याय का ‘इतिहास’ यही सिखाता है।' 

4 of 5
Adnan Sami - फोटो : instagram
अदनान सामी को पद्मश्री पुरस्कार की घोषणा होते ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने भी इसका विरोध किया। एमएनएस की सिनेमा इकाई के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने ने कहा, 'अदनान सामी असली भारतीय नागरिक नहीं हैं। एमएनएस का विचार है कि उन्हें कोई पुरस्कार नहीं दिया जाना चाहिए। हम उन्हें पद्मश्री से सम्मानित करने के फैसले की निंदा करते हैं और निर्णय को वापस लेने की मांग करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Adnan Sami - फोटो : instagram
पुरस्कार का एलान होने पर अदनान ने सोशल मीडिया पर ट्टीट करके अपनी खुशी जाहिर की थी। अदनान ने ट्वीट किया था- 'किसी भी कलाकार के लिए सबसे बड़ा क्षण उसकी सरकार द्वारा उसकी सराहना और पहचान करना है। भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित होने के लिए मैं अभिभूत हूं। यह 34 साल की संगीतमय यात्रा रही है।'

स एक्ट्रेस की फोटो को जूम कर-करके देखते हैं सलमान खान, सबके सामने खोल दी अपनी पोल

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें