फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी सावंत ने दिखाया अब तक का सबसे बोल्ड अवतार, गरमी में पूल में उतरीं तो फैंस बुलाने लगे 'जलपरी'

Sun, 26 Jan 2020 03:37 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत - फोटो : instagram
राखी सावंत हमेशा अपने किसी न किसी बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वह कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो पसो्ट करती हैं वो भी चर्चा का विषय बन जाता है। राखी के अनुसार इन दिनों वह UK में अपने पति के साथ हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : Twitter
राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह पिंक बिकिनी में नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए राखी ने लिखा है- यहां बहुत गरमी है। ग्लोबल वॉर्मिंग ने परेशान कर दिया है दुनिया को। ये है मेरा चिल करने का तरीका। आप भी अपनाएं और चिल मारें। राखी के इस वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ गए हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत - फोटो : instagram

इस वीडियो में वह अपनी अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। राखी पूल के बाहर अपने फिगर को फ्लॉन्ट करती हुई भी दिख रही हैं। इतना ही नहीं फैंस के लिए राकी पूल में भी उतर गईं। इस वीडियो को देखकर राखी के फॉलोअर्स जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। उनका यह ताजा वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। राखी का मजाकिया अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है।
 

 

4 of 5
राखी सावंत - फोटो : instagram

राखी के इस पोस्ट पर एक यूजर ने उनकी तुलना जलपरी से की तो वहीं एक ने लिखा- मैम इस बार आपका हेयरस्टाइल किसी को पसंद नहीं आ रहा है। और हां ये वीडियो बहुत पुराना है। ऐसे वीडियो डालकर हमें बेवकूफ मत बनाओ। राखी के अनुसार इन दिनों वह अपने पति रितेश के साथ हैं। अभी कुछ दिन पहले ही राखी ने वीडियो शेयर कर कहा था कि उनका UK में मन नहीं लग रहा है। वह मुंबई को बहुत याद कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत - फोटो : instagram

राखी पिछले साल से ही अपनी सीक्रेट शादी को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि उनके पति रितेश को आजतक किसी ने देखा नहीं है। लेकिन वीडियो शेयर कर वह अक्सर बताती रहती हैं कि रितेश से वह बहुत प्यार करती हैं। राखी ने 28 जुलाई 2019 को मुंबई के JW Marriot होटल में शादी की थी। शादी में दोनों के परिवार से सिर्फ चार-पांच लोग ही मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें