फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कंगना के चरित्र पर सवाल उठाने वाला ये है कौन, मेरे सामने लाओ'

Sat, 30 Apr 2016 12:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रनौत और रितिक रोशन के बीच चल रही लड़ाई बद से बदतर होती जा रही है। इसमें एक के बाद नाम भी सामने आ रहे हैं। अध्ययन सुमन ने कंगना पर जादू करने का आरोप लगाया जो अब उनको भारी पड़ता दिख रहा है। उनको देख लेने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन

'कंगना के चरित्र पर सवाल उठाने वाला ये है कौन, मेरे सामने लाओ'

2 of 6
कंगना और रितिके के बीच एक-दूसरे पर पिछले काफी समय से आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। दोनों ही एक-दूसरे पर तस्वीरें और ई-मेल लीक करने का आरोप लगा चुके हैं। इस मामले में नया मोड़ तब आया जब रितिक की पूर्व पत्नी सुजैन मे कंगना को झूठी कहा और रितिक का पक्ष लिया। इसके बाद कंगना के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन ने जिस तरह के आरोप कंगना पर लगाए उससे तो हर किसी के पैरों नीचे से जमीन ही खिसक गई।
विज्ञापन

'कंगना के चरित्र पर सवाल उठाने वाला ये है कौन, मेरे सामने लाओ'

3 of 6
अध्ययन ने कंगना पर उनसे मारपीट करने और काला जादू करने का आरोप लगाया। अध्ययन के मुताबिक कंगना उनको खून पिलाती थी। साथ ही उन्होंने कहा कि कंगना को लेकर उनको आदित्य पंचोली ने समझाया था। आदित्य से कंगना का नाम उनके करियर के शुरुआती दौर में जुड़ता रहा हैं। इसपर आदित्य बुरी तरह से भड़क गए हैं।

'कंगना के चरित्र पर सवाल उठाने वाला ये है कौन, मेरे सामने लाओ'

4 of 6
आदित्य ने कहा है कि ये अध्ययन कौन है, इसे मेरे सामने लाया जाए। उनका कहना है कि इस तरह कोई मेरा नाम कैसे ले सकता है, कि मैंने उन्हें कंगना से दूर रहने की सलाह दी थी। आदित्य के अनुसार ये सब बकवास है।
विज्ञापन

'कंगना के चरित्र पर सवाल उठाने वाला ये है कौन, मेरे सामने लाओ'

5 of 6
दरअसल आदित्य का कहना है कि उनकी कोई बात अध्ययन सुमन से नहीं हुई है लेकिन उसने अपने इंटरव्यू में आदित्य का नाम लिया। इससे पंचोली भड़के हुए हैं। वहीं कंगना पर गंभीर आरोप लगाने वाले अध्ययन ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने अपनी बात को ही इसमें आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'कंगना के चरित्र पर सवाल उठाने वाला ये है कौन, मेरे सामने लाओ'

6 of 6
अध्ययन ने कंगना पर आरोपों की बौछार करने के एक दिन बाद आज ट्वीट कर कहा कि वो ये सब बताते हुए पहले डर रहे थे। उनको इस बात का डर था कि पता नहीं लोग क्या समझेंगे। अध्ययन ने कहा कि उन्हें सुकून है कि लोगों ने उन्हें गलत नहीं समझा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें