फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल ने लिए सात फेरे, देखें बरात से लेकर विदाई तक की INSIDE तस्वीरें

Wed, 02 Dec 2020 01:48 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : instgram/adiholic_till_last_breath
उदित नारायण के बेटे और गायक आदित्य नारायण अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। आदित्य और श्वेता की शादी की रस्मों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। चलिए आपको दिखाते हैं पूरा वेडिंग एलबम।
विज्ञापन

2 of 10
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : instgram/adiholic_till_last_breath
दुल्हा बने आदित्य, श्वेता के साथ आउटफिट मैच करते दिख रहे हैं। श्वेता अग्रवाल ने सिल्वर रंग का लहंगा वेडिंग डे के लिए चुना है। जिसमें लाल रंग के थ्रेड से एंब्रायडरी की गई है। वहीं आदित्य नारायण ने भी सिल्वर रंग की शेरवानी के साथ सफेद पगड़ी पहनी है।
विज्ञापन

3 of 10
आदित्य नारायण - फोटो : instgram/adiholic_till_last_breath
बरात में शामिल सभी लोग जमकर डांस करते दिख रहे हैं। इस दौरान आदित्य भी झूमते दिख रहे हैं। उनके आस पास उनके कई दोस्त और रिश्तेदार नजर आ रहे हैं।

4 of 10
आदित्य नारायण - फोटो : instagram/adiholic_till_last_breath
तस्वीरों में आदित्य के पिता और उदित नारायण भी भांगड़े पर डांस करते हुए नजर आए। वहीं आदित्य की मां ने भी बेटे की शादी में जमकर डांस किया। उदित नारायण ने ऑरेंज कलर की शेरवानी पहनी थी जबकि आदित्य की मां ने पारंपरिक तरीके से साड़ी कैरी की।

विज्ञापन

5 of 10
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : instagram/adiholic_till_last_breath
जयमाला के दौरान भी खूब मस्ती देखी गई। श्वेता को परिजनों ने कंधे पर बैठा लिया। इसके बाद आदित्य के कई दोस्तों ने उन्हें उठाया, तब उन्होंने श्वेता के गले में जयमाला पहनाई।

विज्ञापन

6 of 10
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : instagram/adiholic_till_last_breath
आदित्य ने मुंबई के इस्कॉन मंदिर में श्वेता के संग सात फेरे लिए। तस्वीर में दोनों तमाम रस्में निभाते हुए नजर आ रहे हैं। आदित्य ने श्वेता का हाथ अपने हाथों में ले रखा है।

 
विज्ञापन

7 of 10
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : instgram/adiholic_till_last_breath
अपने वेडिंग लुक में आदित्य और श्वेता किसी रॉयल कपल से कम नहीं लग रहे थे। कोरोना वायरस नियमों के चलते शादी में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हुए।

8 of 10
शादी के बाद आदित्य नारायण को किन्नरों ने घेरा - फोटो : instgram/adiholic_till_last_breath
आदित्य संग सात फेरे लेने के बाद श्वेता अपने ससुराल के लिए भी निकल गईं। यह फोटो शादी से लौटते वक्त की है। वीडियो में आदित्य की गाड़ी को किन्नरों ने घेर लिया है और इसमें वे किन्नरों से आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं। फूलों से सजी इस सुंदर सी गाड़ी में आदित्य और उनकी पत्नी श्वेता बैठी हैं और गाड़ी के इर्द-गिर्द किन्नर दिखाई पड़ रहे हैं।

 

9 of 10
श्वेता अग्रवाल, उदित नारायण - फोटो : वीरल भयानी
शादी के बाद नई नवेली दुल्हन बनी श्वेता गाड़ी में नजर आ रही हैं। उनके साथ गाड़ी में आदित्य नारायण भी हैं। जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरी गाड़ी में बैठे हुए हैं।

विज्ञापन

10 of 10
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : instgram/adiholic_till_last_breath
बता दें, आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल 10 साल रिलेशनशिप में थे। श्वेता अग्रवाल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने आदित्य नारायण की फिल्म शापित में उनके अपोजिट रोल किया था। यहीं नहीं श्वेता छोटे पर्दे पर भी काम कर चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें