फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmira Shah Birthday: पहले पति से तलाक के बाद 12 साल छोटे कृष्णा से रचाई थी शादी, जानें कैसे और कहां मिले दोनों

Wed, 02 Dec 2020 01:00 PM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कश्मीरा शाह - फोटो : Instagram - kashmera1
बॉलीवुड अभिनेत्री कश्मीरा शाह अपनी बोल्डनेस के लिए काफी मशहूर हैं। कश्मीरा अपनी कई फोटो सोशल मीडिया पर डालती हैं, जिन्हें उनके प्रशंसक खूब पसंद करते हैं। कश्मीरा शाह ने बॉलीवुड में फिल्मों के साथ-साथ छोटे पर्दे पर भी खूब नाम और शोहरत कमाई है। आज कश्मीरा अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। कैसी रही कश्मीरा की लव लाइफ और कैसे हुई उनकी कृष्णा से शादी, आइए जानते हैं उनके बारे में और कुछ रोचक बातें...
विज्ञापन

2 of 5
kashmira
कश्मीरा शाह ने हॉलीवुड प्रोड्यूसर ब्रेड लिसरमैन से शादी की थी, हालांकि ये शादी लंबे समय तक नहीं चल सकी और छह साल में ही दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। शादी के छह साल के बाद कश्मीरा ने ब्रेड को तलाक दे दिया और दोबारा फिल्मी करियर में अपनी किस्मत आजमाने लगीं। तलाक के बाद कश्मीरा शाह ने अपने फिल्मी करियर पर ज्यादा फोकस किया और उन्हें फिल्में भी मिलने लगी।
विज्ञापन

3 of 5
kashmira
कश्मीरा की कृष्णा से सबसे पहली मुलाकात जयपुर में हुई थी। जयपुर में 'और पप्पू पास हो गया' फिल्म की शूटिंग में ये दोनों एक-दूसरे से मिले, हालांकि उस समय कश्मीरा ब्रेड से तलाक लेकर अलग हो चुकी थीं। बता दें कि शुरुआत से ही कृष्णा के मन में कश्मीरा के लिए एक सॉफ्ट कॉर्नर था। 

कृष्णा इस बात से बेहद हताश रहते थे कि कश्मीरा शादीशुदा हैं लेकिन जैसे ही उन्हें कश्मीरा के उनके पति से अलग होने की बात पता चली तो कृष्णा की रुचि कश्मीरा के प्रति और बढ़ गई। कश्मीरा जब अपने पहले पति से अलग हो रही थीं तो उस समय वो काफी परेशान रहती थीं लेकिन कृष्णा ने कश्मीरा का भरपूर साथ दिया था। 

4 of 5
Kashmira Shah
यही वो समय था जब कृष्णा और कश्मीरा के बीच में नजदीकियां बढ़ीं। ये दोनों एक दूसरे के प्रति इस कदर आकर्षित हुए कि दोनों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता था कि दोनों की उम्र के बीच दस साल से ज्यादा का फासला था। इसके बाद साल 2012 में कृष्णा और कश्मीरा ने शादी कर ली। आज ये जोड़ी इंडस्ट्री की जानी-मानी जोड़ियों में से एक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kashmira Shah - फोटो : social media
कश्मीरा के फिल्मी करियर की बात करें तो साल 1997 में शाहरुख खान की फिल्म यस बॉस से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद कश्मीरा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक फिल्मों में काम करने लगीं। यस बॉस के बाद कश्मीरा ने प्यार तो होना ही था, हिंदुस्तान की कसम, दुल्हन हम ले जाएंगे, हेरा-फेरी, कहीं प्यार ना हो जाए, आशिक, मर्डर और वेक अप सिड जैसी फिल्मों में काम किया। 

बात करें छोटे पर्दे की तो कश्मीरा शाह बिग बॉस सीजन वन का हिस्सा रह चुकी हैं। वो शो से 51वें दिन एविक्ट हुई थीं। इसके बाद साल 2007 में वो नच बलिए में कृष्णा अभिषेक के साथ नजर आई थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें