महज 4 साल की उम्र में आदित्य नारायण ने पहली बार गाना गाया था। इसके बाद छोटे से आदित्य ने धीरे धीरे फिल्मों में कैमियो करना शुरू कर दिया। आदित्य मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे हैं जिन्होंने बॉलीवुड में कई हिंदी फिल्मों के सुपरहिट गाने गाए हैं। आदित्य नारायण का 6 अगस्त को जन्मदिन है तो चलिए इस मौके पर हम आपको आदित्य नारायण से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 11
Aditya Narayan
आदित्य नारायण मशहूर गायक उदित नारायण और दीपा मेहता के बेटे हैं। आदित्य ने महज 4 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
3 of 11
आदित्य नारायण
- फोटो : SELF
आदित्य नारायण ने कल्याणजी वीरजी शाह से गायिकी की ट्रेनिंग ली थी। उस दौरान आदित्य 'लिटिल वंडर्स' कॉन्सर्ट के दौरान गाया करते थे। 'लिटिल वंडर्स' एक ऐसा प्लेटफॉर्म था जहां पर बच्चे किसी भी तरह की कला का प्रदर्शन कर सकते थे। आदित्य ने 300 से ज्यादा बार कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया था।
4 of 11
आदित्य नारायण (फाइल फोटो)
आदित्य नारायण ने पहली बार साल 1992 में बतौर प्लेबैक सिंगर गाया था। यह एक नेपाली फिल्म थी जिसका नाम 'मोहिनी' था।
विज्ञापन
5 of 11
Aditya Narayan
इसके बाद साल 1995 में आदित्य ने पहली बार अपने पिता उदित नारायण के साथ 'अकेले हम अकेले तुम' फिल्म के लिए गाया था।
विज्ञापन
6 of 11
Aditya Narayan
आदित्य नारायण ने आशा भोसले के गाए गाने 'रंगीला' में कैमियो भी किया था।
विज्ञापन
7 of 11
Aditya Narayan
आदित्य ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई फिल्मों में काम किया है। कहा जाता है कि सुभाष घई ने साल 1995 में आदित्य नारायण को पहली बार देखा था जब वह 'लिटिल वंडर्स' ग्रुप के साथ परफॉर्म कर रहे थे। इसके बाद सुभाष घई ने उन्हें 'परदेस' फिल्म के लिए साइन कर लिया था। इस फिल्म में शाहरुख खान और महिमा चौधरी मुख्य किरदार में थे।
8 of 11
Aditya Narayan
'परदेस' फिल्म के बाद आदित्य नारायण की दूसरी फिल्म 'जब प्यार किसी से होता है' थी। इस फिल्म में सलमान खान और ट्विंकल खन्ना मुख्य रोल में थे। इस फिल्म में आदित्य नारायण का नाम कबीर धनराजगीर था। इस किरदार के लिए आदित्य को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर नॉमिनेशन जी सिने अवॉर्ड में मिला था।
9 of 11
Aditya Narayan
बतौर चाइल्ड आर्टिंस्ट आदित्य नारायण ने 100 से ज्यादा गाना गाए थे। इसके साथ ही आदित्य नाम से एलबम भी रिलीज की थी। आदित्य का सबसे फेमस गाना साल 1996 में आई फिल्म 'मासूम' का है। इस गाने के बोल थे -'छोटा बच्चा जान के' है। इस गाने के लिए आदित्य को बेस्ट चाइल्ड सिंगर क्रिटिक्स का अवॉर्ड मिला था।
10 of 11
Aditya Narayan
आदित्य नारायण ने साल 2009 में आई फिल्म 'शापित' में मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म को विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म के लिए आदित्य ने चार गाने न केवल गाए थे बल्कि उन्हें खुद ही लिखा था।
आदित्य नारायण 16 भाषाओं में गाना गा चुके हैं। इस वक्त आदित्य नारायण रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें आदित्य बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगे। हाल ही में आदित्य एक स्टंट करते हुए घायल भी हो गए थे।