फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 साल पहले काजोल की बहन बन 'छुटकी' ने मचाया था तहलका, 13 की उम्र में ही आने लगे थे शादी के रिश्ते

Mon, 06 Aug 2018 08:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
पूजा रूपारेल
काजोल और शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' ने मुंबई के मराठा मंदिर थिएटर में 1000 हफ्ते पूरे किए थे । हिंदी सिनेमा की ये पहली ऐसी फिल्म थी जो सबसे ज्यादा समय तक थिएटर पर लगी रही । यह फिल्म 1995 में आई थी और इसके बाद शाहरुख-काजोल का स्टारडम आसमान छूने लगा था ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
पूजा रूपारेल
फिल्म की बाकी कास्ट को तो आप जानते ही हैं लेकिन हम आपको पूजा रूपारेल के बारे में बताते हैं । पूजा ने फिल्म में काजोल की छोटी बहन छुटकी का रोल प्ले किया था । 1995 के बाद पूजा कहां गायब हो गईं, किसी को नहीं पता । 10 साल तक वो लाइमलाइट से दूर रहीं । साल 2015 में उन्होंन X: Past Is Present में काम किया था । 
विज्ञापन

3 of 7
पूजा रूपारेल
DDLJ हिट होने के बाद पूजा का एक इंटरव्यू सामने आया था । इसमें पूजा ने कहा था, '1995 में मैं स्कूल में थी । मेरी डेब्यू फिल्म किंग अंकल थी । डीडीएलजे के बाद तो मेरा मेल बॉक्स फैंस के मैसेज से भरा रहता था । पूरी दुनिया से लोग मुझे मेल करते थे । मुझे बहुत सारे मैरिज प्रपोजल भी आए थे ।'

4 of 7
पूजा रूपारेल
'आज भी मैं ऑडिशन के लिए गई थी वहां एक शख्स ने कहा कि उसका मुझपर क्रश था । डीडीएलजे के बाद वो मुझसे शादी करना चाहता था । मेरा फिल्मों में कुछ खास इंट्रेस्ट नहीं था । मैंने इस फिल्म के लिए कोई ऑडिशन भी नहीं दिया था । मुझे यश राज फिल्म्स से कॉल आया और मैं उनसे मिलने पहुंच गई ।'
विज्ञापन

5 of 7
पूजा रूपारेल
'उन्होंने काजोल के साथ मेरा फोटो सेशन किया । वो देखना चाहते थे कि हम दोनों बहन की तरह लगते हैं या नहीं । मैंने मंदिरा बेदी के साथ रूम शेयर किया था । वो मंदिरा की पहली फिल्म थी । हाल ही में मैंने उनके साथ टीवी सिरीज 24 में काम किया है । मुझे नहीं पता था कि DDLJ इतनी बड़ी हिट साबित होगी ।'
विज्ञापन

6 of 7
पूजा रूपारेल
'मैं अमरीश जी से बहुत डरती थी । क्योंकि मुझे उनका मोगैंबो वाला रोल याद था । डीडीएलजे ने मुझे बॉलीवुड के बेस्ट विलेन के साथ काम करने का मौका दिया । यश राज फिल्म्स के साथ काम करना यानी परियों जैसा एहसास होना। मैं पामेला आंटी के साथ महंगे-महंगे कपड़े खरीदने जाती थी ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पूजा रूपारेल
बता दें कि 35 साल की पूजा ने टीवी शो 24 के अलावा साल 2016 में गुजराती फिल्म 'पेला आधी अक्षर' में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया था । इसके अलावा पूजा अपने स्टैंड अप कॉमेडी शो की मार्केटिंग भी करती हैं । साथ ही वो स्क्रिप्ट राइटिंग भी हाथ आजमा चुकी हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें