यश चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला
सूत्र बताते हैं कि यश चोपड़ा की 88वीं जयंती पर इस साल उनकी बनाई कंपनी यशराज फिल्म्स ने एक बड़े एलान की तैयारी कर रखी है। इस एलान के दौरान यशराज फिल्म्स की तरफ से कई नई और मेगा बजट फिल्मों की रूपरेखा सामने आने वाली है। इन नई फिल्मों में जिस एक फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा अभी से हो रही है, वह फिल्म है टाइगर 3, जिसे आदित्य चोपड़ा ने सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ बनाने का इरादा पक्का कर लिया है। फिल्म के निर्देशन के लिए मनीष शर्मा का नाम पक्का हो जाने की चर्चा भी जोरों पर है।