विकास सिंह, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
विकास सिंह ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच प्रोफेशनल दुश्मनी के पहलू से भी होगी। हमने इसे नहीं छोड़ा है। हमने इस पर ज्यादा जोर इसलिए नहीं डाला क्योंकि हमें इस बारे में सीधे तौर पर कोई जानकारी नहीं थी। विकास सिंह से जब पूछा गया कि क्या रिया चक्रवर्ती को भी जांच के लिए हिरासत में लिया जाएगा? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, चांस हैं कि रिया को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जा सकता है।