फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditi Rao Hydari Birthday: शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं अदिति राव हैदरी, निजी जीवन को नहीं करती हैं जग जाहिर

Wed, 28 Oct 2020 08:22 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अदिति राव हैदरी - फोटो : instagram
बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं जो शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्हीं में से एक हैं अभिनेत्री अदिति राव हैदरी। अदिति राव हैदरी का जन्म 28 अक्तूबर 1986 को हैदराबाद के शाही परिवार में हुआ था। अदिति आज अपना 34वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। अदिति के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
अदिति राव हैदरी - फोटो : instagram
अदिति का ताल्लुक राजा-महाराजा के परिवार से है। अदिति के परदादा अकबर हैदरी 1869 से 1941 तक हैदराबाद के प्रधानमंत्री रहे। इसके अलावा अदिति, मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की भतीजी हैं। जो असम के पूर्व राज्यपाल रह चुके हैं। अदिति के नाना राजा जे.रामेश्वर राव तेलंगाना के वनापर्थी पर राज करते थे और शांता रामेश्वर राव हैदराबाद के जाने-माने एजुकेशनिस्ट के साथ ओरिएंट ब्लैकस्वान पब्लिशिंग हाउस के चेयरपर्सन थे।
विज्ञापन

3 of 5
अदिति राव हैदरी - फोटो : Instagram
अदिति की पढ़ाई आंध्र प्रदेश के लेडी श्रीराम कॉलेज से हुई है। एक इंटरव्यू में अदिति ने बताया था कि उनके पैरेंट्स की लव मैरिज हुई थी। लेकिन जब वो दो साल की थीं तो दोनों अलग हो गए। वो अपनी मां के साथ दिल्ली आ गईं। अदिति की मां एक ठुमरी गायिका थीं। तलाक के बाद अदिति के पिता उनकी कस्टडी चाहते थे लेकिन अदिति ने कभी अपनी मां को नहीं छोड़ा। अदिति एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं। उन्होंने छह साल की उम्र से भरतनाट्यम सीखना शुरू किया था। वो जानी-मानी डांसर लीला सैमसन की शिष्या रह चुकी हैं।

4 of 5
अदिति राव हैदरी - फोटो : instagram
बात करें अदिति के फिल्मी करियर की तो उन्होंने साल 2006 में मलयालम फिल्म 'प्रजापति' से अपने करियर की शुरुआत की थी। अदिति की पहली हिंदी फिल्म 'दिल्ली 6' थी। इस फिल्म के बाद अदिति ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया। अदिति अपनी एक्टिंग से दर्शकों को ये साबित कर चुकी हैं कि वो बड़ी स्टार्स को भी टक्कर दे सकती हैं। अदिति की हिट फिल्मों में 'रॉकस्टार' 'मर्डर 3', 'फितूर', और 'पद्मावत' शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अदिति राव हैदरी - फोटो : instagram
अदिति की पर्सनल लाइफ काफी मिस्टीरियस रही है जिसके बारे में कम लोग ही जानते होंगे। अदिति ने साल 2009 में एक्टर सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी। उस समय अदिति की उम्र महज 21 साल थी। अदिति जब 17 साल की थीं तब वो सत्यदीप से मिली थीं और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। साल 2012 में उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में कुछ बोलने से मना कर दिया था। इसके बाद साल 2013 में उन्होंने कहा था कि उन दोनों का तलाक हो चुका है।

पढ़ें: अंकिता लोखंडे ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, लाल सूट में तस्वीर साझा कर लिखा- 'लोग तो जज करेंगे ही'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें