आदिपुरुष
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अशोक वाटिका में हनुमान का विशाल रूप
अशोक वाटिका के दृश्य भी ट्रेलर में काफी मनोरम तरीके से फिल्माए गए हैं। एक छोटे से जलाशय के पास बैठी सीता की पानी में बनती छाया और फिर हनुमान का अपने विशाल रूप में सीता को वहां से ले जाने की बात कहने वाला दृश्य बहुत ही प्रभावशाली है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ के ट्रेलर को देखकर ये भी तय होता है कि पिछली बार जिन वजहों से निर्देशक ओम राउत को सोशल मीडिया पर काफी भला बुरा सुनने को मिला था, उन सारी गलतियों से उन्होंने सीखा है और उन्हें दूर करने की इस ट्रेलर में पूरी कोशिश की है। 16 जून को रिलीज होने जा रही इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम का 70 देशों में सीधा प्रसारण भी किया गया।