सीएम बनर्जी के इन बयानों पर निशाना साधते हुए, विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट किया, “मैंने, अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी के साथ, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके झूठे और अत्यधिक मानहानिकारक बयानों के लिए एक कानूनी नोटिस भेजा है, जो हमें और हमारी फिल्म द कश्मीर फाइल्स और आगामी फिल्म द दिल्ली फाइल्स को बदनाम करने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से दिए गए हैं।” Adipurush Tralier: 'आदिपुरुष' का ट्रेलर हुआ रिलीज, प्रभास का राम अवतार छाया, जानकी बनी कृति का दिखा सौम्य रूप
4 of 5
विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने नोटिस में 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्माताओं ने सीएम से उनकी फिल्म पर लगे आरोपों का सबूत मांगा है या फिर आरोपों को वापस लेने और बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। निर्माताओं ने कहा है कि ऐसा न करने पर वे उनकी प्रतिष्ठा को बदनाम करने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई करेंगे। गौरतलब है कि 'द केरल स्टोरी' के निर्माता विपुल शाह ने भी इससे पहले कहा था कि बंगाल सरकार के बैन लगाने के फैसले पर वह कानूनी कार्रवाई करने जा रहे हैं। Fast And Furious: ‘फिल्म देखो रुपये कमाओ’, इस फिल्म को पूरा देखने पर वेबसाइट देगी पूरे 82 हजार रुपये