फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush Fees: हे राम! भगवान के किरदार के लिए प्रभास ने मांगी इतनी फीस, देखते रह गए बाकी कलाकार

Wed, 05 Oct 2022 09:50 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' लगातार विवादों का हिस्सा बनी हुई है। सोशल मीडिया पर फिल्म के टीजर में दिखाए गए सीन्स पर बवाल मच रहा है। न केवल फिल्म के वीएफएक्स की बुराई हो रही है, बल्कि सैफ अली खान से लेकर कृति सेनन तक के लुक पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दें कि ओम राउत के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रभास 'राम', कृति सेनन 'जानकी' और सैफ अली खान 'रावण' का किरदार निभा रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रभास और सैफ अली खान को राम-रावण का रोल अदा करने के लिए कितनी फीस मिली? आइए जानते हैं...Adipurush Teaser Record: ‘आदिपुरुष’ ने बनाया 100 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड, सिर्फ हिंदी में ही मिल गए इतने व्यूज
विज्ञापन

2 of 4
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास ने राम का किरदार निभाने के लिए बहुत ज्यादा फीस चार्ज की है। बता दें कि जब फिल्म की घोषणा हुई थी तभी से प्रभास की फीस को लेकर कई खबरें सामने आई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास ने इस फिल्म के लिए तकरीबन 100 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। बता दें कि बाहुबली और बाहुबली 2 की सफलता के बाद से ही प्रभास ने अपनी फीस में इजाफा कर लिया था।  Adipurush Teaser Controversy: हे राम! महज 100 सेकंड के टीजर में दिखीं विवाद की 10 वजहें
विज्ञापन

3 of 4
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सैफ अली खान की फीस की बात करें तो फिल्म 'आदिपुरुष' में 'रावण' की भूमिका अदा करने के लिए लिए सैफ को 12 करोड़ रुपये दिए गए हैं। वहीं कृति सेनन ने केवल 3 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में 'लक्ष्मण' का किरदार निभाने वाले सनी सिंह को 1.5 करोड़ रुपये दिए गए है। इसके अलावा सोनल चौहान को 50 लाख रुपये दिए गए हैं। Adipurush: आदिपुरुष के टीजर पर रामायण की ‘सीता’ ने दी प्रतिक्रिया, कहा- चीजों के साथ छेड़छाड़ सही नहीं
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म आदिपुरुष - फोटो : Social media
बता दें कि 450 करोड़ के बजट में बन रही 'आदिपुरुष' को टुडी, थ्रीडी, थ्रीडी आईमैक्स जैसे फॉर्मेट में एक साथ दर्जन भर भारतीय भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। इस फिल्म को 12 जनवरी 2023 को रिलीज किया जाएगा। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की भिड़ंत शाहरुख खान की 'पठान' से होगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर बॉक्स ऑफिस का किंग कौन बनेगा? Box Office Report: पीएस-1 की कमाई में फिर हुई बढ़ोतरी, टिकट खिड़की पर विक्रम वेधा फेल, गॉडफादर मचाएगी धमाल?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें