क्या 'आदिपुरुष' के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है? बता दें कि प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म साल 2023 में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि निर्देशक ओम राउत ने फिल्म की रिलीज पोस्टपोन कर दी है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि अब यह फिल्म 12 जनवरी 2023 को रिलीज न होकर 2023 की गर्मियों में आएगी। लेकिन, सवाल यह उठता है कि मेकर्स ने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया?