फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maula Jatt: 'मौला जट्ट' ने 'आरआरआर' को चटाई धूल! यूके बॉक्स ऑफिस पर महज 17 दिन में कर डाला यह कमाल

Mon, 31 Oct 2022 08:42 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मौला जट्ट - फोटो : social media
पाकिस्तानी सिनेमा के सुपरस्टार फवाद खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मौला जट्ट' जिस दिन से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, उस दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। यह  फिल्म तेज रफ्तार से आगे बढ़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है। 17 दिन पहले रिलीज हुई 'मौला जट्ट' अभी भी सिनेमाघरों में करिश्माई कमाई कर नए रिकॉर्ड्स बना रही है। जहां पहले फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था, वहीं अब इस एक और कारनामा रच दिखाया है। दरअसल, 'मौला जट्ट' ने यूके में भारतीय सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।  
विज्ञापन

2 of 4
मौला जट्ट - फोटो : social media
13 तारीख पाकिस्तान के साथ कई देशों में रिलीज हुई 'मौला जट्ट' को देश के साथ-साथ विदेश में भी बेहद पसंद किया जा रहा है। फिल्म ने विदेशी दर्शकों को भी उतना ही प्रभावित किया है, जितना पाकिस्तानी फैंस को कर रही है। फवाद खान की कमाल की अदाकारी और बेहतरीन स्क्रिप्ट का नतीजा है कि 'मौला जट्ट' धमाकेदार कमाई कर पा रही है। अब दावा किया जा रहा है कि फिल्म यूके के बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर राम चरण और जूनियर एनटीआर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।
जितेंद्र को 14 साल की शोभा कपूर से हो गया था प्यार, घर वालों से छिपकर रचाई थी शादी
विज्ञापन

3 of 4
मौला जट्ट, आरआरआर - फोटो : social media
यह बात हम नहीं बल्कि खुद फिल्म की टीम कह रही है। दरअसल, ' द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर किए गए एक पोस्ट में इस बात का दावा किया गया है। फिल्म की टीम ने 'मौला जट्ट' और आरआरआर का पोस्टर साझा करते हुए लिखा है कि, 'साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म आरआरआर के यूके में हुए लाइफटाइम कलेक्शन को फवाद खान की फिल्म ने महज 17 दिनों में तोड़ दिया है।'  कहा जा रहा है कि ये पाकिस्तान की सबसे महंगी बजट वाली फिल्म है। फिल्म को 55 करोड़ के बजट में बनाया गया है। डायरेक्टर बिलाल लशारी की फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
कांतारा के सामने नहीं टिक पाई राम सेतु, अजय देवगन की थैंक गॉड का तो मत पूछिए हाल
विज्ञापन

4 of 4
मौला जट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले ही 'मौला जट्ट' ने महज 10 दिन में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपयों का कारोबार कर लिया था, जो काबिले तारीफ था। इस बात की जानकारी फैंस को खुद फिल्म के अभिनेता फवाद खान ने दी थी। 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' में फवाद खान के अलावा माहिरा खान और हमजा अली अब्बासी भी मुख्य भूमिका में हैं। जहां माहिरा खान फवाद की प्रेमिका मुक्खो के किरदार में हैं, वहीं हमजा अली अब्बासी, मौला के दुश्मन नूरी नट का किरदार निभा रहे हैं।  
Monday Flashback: व्हिस्की पीकर नीतू कपूर को सब राज बता देते थे चिंटू जी! एक्ट्रेस को रहती थी हर जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें