प्रभास की आगामी फिल्म 'आदिपुरुष' की रिलीज छह महीने के लिए टाल दी गई है। निर्देशक ओम राउत ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। मेकर्स द्वारा जारी किए गए स्टेटमेंट में लिखा है कि "आदिपुरुष के निर्माण से जुड़े लोगों को थोड़ा अधिक समय देने की आवश्यकता है।" बता दें कि पहले यह फिल्म जनवरी में रिलीज होने वाली था। हालांकि, आधिकारिक बयान के अनुसार अब यह फिल्म 16 जून, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।