मशहूर निर्देशक, स्क्रीन राइटर और प्रोड्यूसर किरण राव आज 49 साल की हो गई हैं। किरण राव ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'लगान' में बतौर एसिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें 10 हजार रुपए सैलरी पर रखा गया था। उन्हें 11 ब्रिटिशर, 11 इंडियन और 1500 गांव वालों को संभालना होता था। किरण ने 'डेली बेली', 'धोबी घाट', और 'पीपली लाइव' जैसी फिल्मों का भी डायरेक्शन किया है। हालांकि, वह अपनी निजी जिंदगी की वजह से ज्यादा चर्चा में रहती हैं। किरण आमिर खान की पूर्व पत्नी हैं लेकिन दोनों आज भी अक्सर साथ नजर आते हैं। दोनों के बीच का रिश्ता काफी दिलचस्प है। लेकिन दोनों की लव स्टोरी कैसी शुरू हुई। यह भी एक मजेदार कहानी है। आइए आपको बताते हैं।