फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush Release Date: छह महीने के लिए टली 'आदिपुरुष' की रिलीज, अब इस दिन दस्तक देगी प्रभास की फिल्म

Mon, 07 Nov 2022 09:09 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास की आगामी फिल्म 'आदिपुरुष' की रिलीज छह महीने के लिए टाल दी गई है। निर्देशक ओम राउत ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। मेकर्स द्वारा जारी किए गए स्टेटमेंट में लिखा है कि "आदिपुरुष के निर्माण से जुड़े लोगों को थोड़ा अधिक समय देने की आवश्यकता है।" बता दें कि पहले यह फिल्म जनवरी में रिलीज होने वाली था। हालांकि, आधिकारिक बयान के अनुसार अब यह फिल्म 16 जून, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
विज्ञापन

2 of 4
‘आदिपुरुष’ का टीजर लॉन्च में अभिनेता प्रभास, ओम राउत और भूषण कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मेकर्स ने क्या कहा?
आदिपुरुष के मेकर्स द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है, 'आदिपुरुष केवल एक फिल्म नहीं, प्रभु श्री राम के प्रति भक्ति व हमारे गौरवशाली इतिहास और संस्कृति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। दर्शकों के एक अद्भुत अनुभव देने के लिए, आदिपुरुष के निर्माण से जुड़े लोगों को थोड़ा अधिक समय देने की आवश्यकता है। आदिपुरुष अब जून 16, 2023 को प्रदर्शित होगी। हम एक ऐसी फिल्म बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिस पर संपूर्ण भारत को गर्व होगा। इस रामराज में आपका सहयोग, प्रेम और आशीर्वाद हमें सदैव प्रेरित करता रहा है और करता रहेगा।'

यह भी पढ़ें: फोन भूत ने राम सेतु को चटाई धूल, जारी कांतारा का धमाल, ऐसा रहा रविवार का बॉक्स ऑफिस

विज्ञापन

3 of 4
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
यह हो सकता है असल कारण
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि संक्रांति के जिस हफ्ते में 'आदिपुरुष' रिलीज होने वाली थी, उसी हफ्ते में साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म 'वाल्टेयर वीरय्या' और नंदमुरी बालकृष्णन स्टारर 'वीरा सिम्हा रेड्डी' भी सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इतना ही नहीं बॉक्स ऑफिस पर प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' को टक्कर देने के लिए थलापति विजय की फिल्म 'वारिसू' भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में मेकर्स को डर है कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 'आदिपुरुष' को उतना रिस्पॉन्स और स्क्रिन्स नहीं मिल पाएंगे।

यह भी पढ़ें: सिंगर बनने से पहले केमिकल इंजीनियर थे श्रीनिवास, आरडी बर्मन और किशोर कुमार से मिली प्रेरणा
विज्ञापन

4 of 4
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, हैदराबाद
गौरतलब है कि 'आदिपुरुष' को बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म का बजट 500 करोड़ है। इसमें प्रभास के साथ कृति सेनन और सनी सिंह भी अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। इससे पहले ओम तानाजी जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं।

यह भी पढ़ें:  शादी से पहले आमिर खान के साथ लिव इन में रही थीं किरण राव, जानें कैसे तलाक तक पहुंची बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें