आदिपुरुष
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ओम राउत ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'पूरी रामायण को बड़े पर्दे पर उतारना बहुत मुश्किल है, लेकिन आप जो कर सकते हैं, वह यह है कि यह आपकी पूरी आस्था और समझ को प्रदर्शित करेगा। यदि आप देखें तो मैंने रामायण में केवल एक विशेष खंड को चुना है, जो पराकर्मी राम, परमवीर, राजाराम और युद्धकांड हैं। युद्धकांड के भीतर, हम प्रभु राम के कई गुणों को देखते हैं लेकिन परमवीर गुण कुछ ऐसा है जो सामने आता है, यह कुछ ऐसा है जो मुझे व्यक्तिगत रूप से आकर्षित करता है और मैंने केवल इसे फिर से बनाने की कोशिश की है। और इसलिए, प्रभास इस भूमिका के लिए पूरी तरह से फिट हैं क्योंकि उनका दिल बहुत साफ है और आपकी आंखें ही आपके दिल का प्रतिबिंब होती हैं। आप प्रभास की आंखों में ईमानदारी और सच्चाई देख सकते हैं। वह एक बड़े स्टार हैं लेकिन बहुत विनम्र हैं इसलिए जब मैंने ऐसा करने के बारे में सोचा तो मैं सिर्फ उनके बारे में सोच सका।'