फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actors: साउथ की फिल्मों में विलेन बन इन बॉलीवुड सितारों ने मचाया गदर, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

Mon, 19 Jun 2023 12:36 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के बेहतरीन सितारे साउथ की फिल्मों में विलेन बनकर लोगों का दिल जीत चुके हैं। इस लिस्ट में संजय दत्त से लेकर अक्षय कुमार तक का नाम शामिल है।  
विज्ञापन
1 of 6
साउथ मे छाए ये बॉलीवुड सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा का व्यापक स्तर समय के साथ नए-नए अवसर लेकर आ रहा है। इंडस्ट्री में अब बॉलीवुड सितारे साउथ तो साउथ के सितारे हिंदी में अपना जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों सिनेमा के फिल्ममेकर भी दूसरी भाषा की फिल्मों को बनाने में अपनी रुचि दिखा रहे हैं। साउथ के जाने-माने फिल्ममेकर एटली जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के साथ हिंदी में अपना डायरेक्शनल डेब्यू करने वाले हैं। वहीं, इस आर्टिकल में आज हम आपको उन बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने साउथ की फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाकर दक्षिण में भी अपनी एक्टिंग का दमखम दिखाया है। 
विज्ञापन

2 of 6
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्म 'अग्निपथ' में खलनायक कांचा चीना का किरदार निभाकर लोगों के रोंगटे खड़े करने वाले एक्टर संजय दत्त ने साउथ की फिल्म में भी विलेन बनकर अपना जलवा बिखेरा है। टॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर मूवी 'केजीएफ 2' में संजय दत्त ने खूंखार खलनायक अधीरा का किरदार निभाया था। एक्टर को इस किरदार में काफी पसंद किया गया। हिंदी सिनेमा के फैंस तो संजय की एक्टिंग के मुरीद हुए ही, वहीं एक्टर के इस रोल से उनकी साउथ में पॉपुलैरिटी और ज्यादा बढ़ गई। 
विज्ञापन

3 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के थलाइवा यानी रजनीकांत की तमिल मूवी 'फिल्म 2.O' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इस फिल्म में बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार विलेन की भूमिका में नजर आए थे। अक्षय का निगेटिव किरदार फैंस को काफी पसंद आया। साथ ही इससे साउथ में अक्षय की पॉपुलैरिटी में भी काफी इजाफा हुआ। 

4 of 6
जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ ने फिल्म 'बिगिल' में खलनायक की भूमिका निभाई थी। इसमें उनका प्रदर्शन काबिल-ए-तारीफ था। दर्शकों ने जैकी को निगेटिव किरदार में स्वीकार किया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही। इस मूवी में थलापति विजय नायक के किरदार में थे। 

Nawazuddin Siddiqui: पत्नी के बिग बॉस ओटीटी में आने पर यह थी नवाजुद्दीन की प्रतिक्रिया, आलिया ने किया खुलासा
विज्ञापन

5 of 6
विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक ओबेरॉय ने मलयालम भाषा की मूवी 'कड़ऊआ' में विलेन का किरदार निभाकर खूब लाइमलाइट बटोरी थी। इस फिल्म में एक्टर पृथ्वीराज सुकुमार लीड रोल में थे। 'कड़ऊआ' ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। साथ ही विवेक को खलनायक की भूमिका में दर्शकों ने काफी पसंद किया। 

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना के साथ हुई 80 लाख की ठगी, चूना लगाने वाला शख्स निकला एक्ट्रेस का जानकार
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन रामपाल ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में निगेटिव किरदार निभाकर तारीफें बटोरी हैं। वहीं, इंडस्ट्री का यह चहेता सितारा दक्षिण की मूवी में भी अपना दमखम दिखा चुका है। एक्टर ने साउथ की मूवी 'द रेपिस्ट' में खलनायक की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था।

RARKPK: करण जौहर की फिल्म का हिस्सा बनीं रानी मुखर्जी? फिल्ममेकर ने पोस्ट कर दिया बड़ा हिंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें