प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' लगातार विवादों में हैं। इसके टीजर के समय से शुरू हुआ हंगामा अब फिल्म की रिलीज के बाद भी लगातार जारी है। फिल्म के संवाद सुनकर लोग 'आदिपुरुष' का जमकर विरोध कर रहे हैं। फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला को लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। कई सेलेब्स समेत राजनेता अब तक इस फिल्म पर निशाना साध चुके हैं। Adipurush: 'ये सीख दोगे अपने बच्चों को धिक्कार है..', महाराष्ट्र के थिएटर में हिंदू संगठन ने रुकवाई आदिपुरुष
बता दें कि 16 जून को रिलीज हुई 'आदिपुरुष' को देखने के बाद दर्शकों को इसके संवाद बिल्कुल भी पसंद नहीं आए हैं। लोगों ने डायलॉग की भाषा पर कड़ी आपत्ति जताई है। वहीं, फिल्म के लेखक मनोज ने जब इस पर सफाई देते हुए कहा कि इसके संवाद को आज के दर्शकों के हिसाब से लिखा गया है तो उनके इस बयान पर लोगों का गुस्सा और ज्यादा फूट पड़ा। Rajeev Sen: राजीव-चारू ने बेटी के साथ मनाया फादर्स डे, एक्स-वाइफ को दिया वेब सीरीज का ऑफर