अवनीत कौर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
दरअसल, फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' के लिए इसकी प्रोड्यूसर कंगना रणौत ऐसी लड़की की तलाश कर रही थी जो छोटे शहर की लगे और उसके बड़े सपने हो। कंगना रणौत कहती हैं, 'एक छोटे से शहर की लड़की में जिस तरह की मासूमियत दिखती है, उस तरह की लड़की मुझे कहीं नहीं मिल रही थी। फिर, मैंने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा से कहा कि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश में टीकू के किरदार के लिए लड़की ढूंढते हैं। तभी मेरे एक मित्र अजय धामा ने अवनीत कौर की कुछ क्लिपिंग भेजी, उसे देखकर मुझे लगा कि यह लड़की टीकू का रोर कर सकती है।’