फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adhyayan Summan: फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहे अध्ययन सुमन, कंगना पर लगाए थे कई गंभीर आरोप

Fri, 13 Jan 2023 08:49 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अध्ययन सुमन - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 13 जनवरी 1988 को मुंबई में हुआ था। शेखर सुमन आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। शेखर सुमन अभिनेता के साथ-साथ एक अच्छे गायक भी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में आई फिल्म 'हाल-ए-दिन' से की थी। हालांकि, यह फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अध्ययन सुमन बतौर अभिनेता वह मुकाम हासिल नहीं कर पाए, जो उनके पिता ने की थी। भले ही वह अभिनेता के तौर पर कमाल नहीं कर पाए, लेकिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। दरअसल, उन्होंने अपनी पूर्व प्रेमिका और अभिनेत्री कंगना रनौत के बारे में इंटरव्यू के दौरान पांच ऐसे खुलासे किए थे, जिससे इंडस्ट्री में सनसनी मच गई थी और अध्ययन सुमन, कंगना रनौत के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में आ गए थे। चलिए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं कि कौन से थे कंगना के वो राज, जिसके बारे में अध्ययन सुमन ने किया था खुलासा...
विज्ञापन

2 of 6
कंगना रणौत, अध्ययन सुमन - फोटो : सोशल मीडिया
शारीरिक हिंसा
इंटरव्यू में अपने और कंगना रनौत के रिश्ते पर बात करते हुए अध्ययन सुमन ने कहा था कि अभिनेत्री ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था। अध्ययन ने यह तक कह दिया था कि कंगना ने उनके साथ कई बार शारीरिक हिंसा की है। कोई और लड़का होता तो अभिनेत्री पर पलटकर वार कर देता, लेकिन वह चुप रहे।

इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने सुंदर दिखने के लिए लिया प्लास्टिक सर्जरी का सहारा
विज्ञापन

3 of 6
अध्ययन सुमन - फोटो : सोशल मीडिया
काला जादू का आरोप
अध्ययन सुमन ने दावा किया था कि कंगना रनौत उन्हें पल्लवी नाम की एक ज्योतिषी के पास ले गई थीं, जो उन्हें बुरी खबरें देती थीं। वह महिला ज्योतिषी रात में उनके घर पूजा करने के लिए आती थीं। वह कमरा काले रंग से ढका हुआ होता था, जिसमें वह भगवान की मूर्तियों के साथ, आग जलाकर पूजा करती थीं। इसके बाद कंगना उन्हें पूजा के लिए कमरे में बंद कर देती थीं और फिर वह ज्योतिषी उन्हें आधी रात को कब्रिस्तान जाने के लिए कहती थीं।

पोल्का डॉट वाली बिकिनी पहन शमा सिकंदर ने इंटरनेट पर मचाया बवाल

4 of 6
कंगना रणौत, अध्ययन सुमन - फोटो : सोशल मीडिया
लड्डू में खून मिलाने का आरोप
कंगना रनौत के बारे में खुलासा करते हुए अध्ययन सुमन ने कहा था कि अभिनेत्री अपना अशुद्ध खून काला जादू करने के लिए खाने में मिलाती थीं। उनके करियर को बेहतर करने के लिए कंगना ने उनसे काला जादू भी करवाया था, लेकिन उनके करियर में गिरावट आ गई।

बेहद आलीशान है शिल्पा शेट्टी का घर 'किनारा'
विज्ञापन

5 of 6
अध्ययन सुमन - फोटो : सोशल मीडिया
माता-पिता से बदतमीजी
इतना ही नहीं, अध्ययन सुमन ने कंगना रनौत पर उनके माता-पिता को गाली देने का भी आरोप लगाया था। अध्ययन ने कहा था कि उनके माता-पिता ने कंगना से अपने बेटे को छोड़ने और उनके जीवन में वापस भेजने की भीख मांगी थी, लेकिन कंगना रनौत ने उनके साथ बदतमीजी करते हुए उन्हें गलियां दीं। इसके बाद अध्ययन को एहसास हुआ कि माता-पिता ही हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी हैं।

Shakti-Shivangi: जब 'खलनायक' की प्रेम कहानी में आया असली विलेन, ऐसे पूरी हुई शक्ति-शिवांगी के प्यार की दास्तां
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगना रनौत और अध्ययन सुमन - फोटो : Social Media
स्टारडम का गलत इस्तेमाल
अपने और कंगना रनौत के अलग होने के बारे में बताते हुए अध्ययन ने एक और खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि कंगना ने उन पर और उनके परिवार पर आरोप लगाया था कि वह लोग अभिनेत्री के स्टारडम का इस्तेमाल करना चाहते हैं। अध्ययन ने कंगना पर आरोप लगाते हुए कहा था कि एक फिल्म फेयर की रात से पहले अभिनेत्री ने उन्हें गंजा करा दिया था और कहा था कि उन्हें एक नए स्टाइल की जरूरत है।

Sakshi Tanwar: छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक अभिनय का 'दंगल' दिखा चुकी हैं साक्षी, जानिए कैसे शुरू किया सफर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें