अदा शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
जून 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद तकरीबन तीन साल से उनके फ्लैट के लिए किराएदार की खोज की जा रही थी। वहीं, अदा शर्मा ने अक्तूबर 2023 में लीज समझौते पर हस्ताक्षर किए। अभिनेत्री ने इस मामले पर चुप्पी साधी हुई थी लेकिन उन्होंने हाल ही में इस पर टिप्पणी की। एक हालिया इंटरव्यू में अदा ने खुलासा किया कि वह चार महीने पहले फ्लैट (मोंट ब्लैंक अपार्टमेंट, बांद्रा) में चली गई थीं, लेकिन तब से वह 'बस्तर' और 'द केरल स्टोरी' की ओटीटी रिलीज के प्रचार में व्यस्त हैं। बाद में उन्होंने अपनी मां और दादी के साथ अपने वर्तमान फ्लैट में बसने से पहले कुछ समय मथुरा के हाथी अभयारण्य में बिताया।