फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Old Movies Return: सिनेमाघरों में लौटीं रणबीर की सुपरहिट पुरानी फिल्में, बुक माय शो पर ऐसे पता लगाएं थियेटर

Sun, 02 Jun 2024 05:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
एनिमल, रॉकस्टार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चिलचिलाती धूप और बदन को पसीना पसीना कर देने वाली गर्मी में युवाओं का एक झुंड मुंबई में अंधेरी पश्चिम के एक पीवीआर सिनेमा के सामने गुणा भाग में जुटा है। सबको मिलकर फिल्म देखनी है और सब अपने हिस्से की रकम जोड़कर ‘मनी पूल’ बना रहे हैं। उत्सुकतावश पूछने पर पता चला कि ये सब कोई नई फिल्म देखने यहां नहीं जुटे हैं। ये सब देखने जा रहे हैं अभिनेता रणबीर कपूर की 13 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकस्टार’। जी हां, हिंदी सिनेमा का वो दौर फिर से लौट आया है जब अखबारों में ‘जनता की बेहद मांग पर, घटी दरों पर आपके नजदीकी सिनेमाघरों में’ जैसे विज्ञापन खूब छपा करते थे।
Sanjeeda Shaikh: संजीदा शेख से एक महिला ने की थी छेड़छाड़, नाइट क्लब में हुई घटना से चौक गई थीं अभिनेत्री
विज्ञापन

2 of 5
रॉकस्टार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस बारे में तहकीकात करने पर पता चला कि रणबीर कपूर की साल 2011 में रिलीज फिल्म ‘रॉकस्टार’ के शोज से सिनेमाघरों की खूब अच्छी कमाई हो रही है। उनकी बीते साल ही रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ भी सिनेमाघरों में लौट आई है। इन दोनों फिल्मों की सप्ताहांत की कमाई हाल के दिनों में रिलीज हुई चंद हिंदी फिल्मों से भी बेहतर बताई जा रही है। और, सिर्फ रणबीर कपूर की ही नहीं ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल की सुपरहिट फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ भी इन दिनों सिनेमाघरों में धड़ल्ले से चल रही है।
विज्ञापन

3 of 5
थियेटर के बाहर का दृश्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिलचस्प बात यहां ये है कि सिनेमाघरों की टिकटें बुक करने वाली सबसे लोकप्रिय वेबसाइट बुक माय शो पर इन दोनों फिल्मों के बारे में कहीं कोई जानकारी होमपेज पर नहीं है। बुक माय शो के सूत्र बताते हैं कि इस टिकटिंग वेबसाइट के होम पेज पर उन्हीं फिल्मों को अब प्रमुखता से दर्शाया जाता है जिसके लिए फिल्म के निर्माताओं की वेबसाइट से ‘डील’ हो चुकी होती है। अगर ये फिल्में इस वेबसाइट के होम पेज पर लोकप्रियता के हिसाब से दिखाई जाएं तो छह लाख 18 हजार से ज्यादा वोट्स पाने वाली फिल्म ‘एनिमल’ अब भी होमपेज पर नजर आ रही होती।

4 of 5
डीडीएलजे (बीएमएस) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आपके नजदीकी सिनेमाघरों में कौन सी पुरानी हिट हिंदी फिल्में दिखाई जा रही हैं। इसके लिए बुक माय शो पर आपको अपने शहर को सेलेक्ट करने के बाद मूवीज टैब पर क्लिक करना होगा और फिर उसमें हिंदी टैब को क्लिक करना होगा। दो तीन बार नीचे स्क्रॉल करने पर आपको आपके शहर में चल रही पुरानी हिंदी फिल्मों के पोस्टर नजर आने लगेंगे। ऐसा करने पर मुंबई के लोगों को शाहरुख खान और काजोल की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का भी पोस्टर नजर आता है जो रिलीज के दिन से ही यहां के मराठा मंदिर सिनेमाघर में लगातार चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत बनाम पाकिस्तान मैच थियेटर में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेबसाइट पर टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के 9 जून रविवार को होने वाले मैच का भी उल्लेख है। सिनेमाघर इस मैच को सिनेमाघरों में दिखाने का इंतजाम शुरू कर चुके हैं, हालांकि इसकी बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है। यही नहीं लोकसभा चुनाव के नतीजे आने वाले दिन इनके परिणामों का सीधा प्रसारण भी आप सिनेमाघरों में सुकून के साथ देख सकते हैं।
Bollywood Celebs: खूब पढ़े-लिखे हैं ये कलाकार, डॉक्टर और इंजीनियर से हटकर अलग-अलग कोर्स में लिया था दाखिला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें