फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adah Sharma: अदा शर्मा ने किया अपने पसंदीदा एक्शन सुपरहीरो का खुलासा, अभिनेत्री की बात सुन फैंस भी हुए हैरान

Mon, 21 Aug 2023 09:21 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

adah sharma favorite action superhero hanumanji
विज्ञापन
1 of 5
अदा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री अदा शर्मा बॉलीवुड में अपने अभिनय का सिक्का जमा चुकी हैं। हाल ही में अभिनेत्री 'द केरल स्टोरी' फिल्म में नजर आई थीं। फिल्म में अभिनेत्री के प्रदर्शन को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा था। फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद से अदा अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। 'द केरल स्टोरी' अब तक महिला प्रधान फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इसके अलावा अभिनेत्री वेब सीरीज 'कमांडो' में एक्शन अवतार में नजर आई थीं। इन दिनों वह अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब अभिनेत्री एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं। ऐसे में अभिनेत्री ने अपने पसंदीदा एक्शन हीरो का भी खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
अदा शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
दरअसल, 'कमांडो' फ्रेंचाइजी से अपने एक्शन अवतार के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री अदा शर्मा अगली बार एक अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट में महिला सुपर कॉप की भूमिका निभाती नजर आएंगी। हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'कमांडो' में अदा ने भावना रेडी की भूमिका निभाई थी। अदा की सीरीज के एक्शन और पंच लाइन डायलॉग के एडिट और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Bollywood: मां बनने के लिए तरसीं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां, शादी के वर्षों बाद भी नहीं मिला संतान का सुख

 
विज्ञापन

3 of 5
अदा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान अदा से पूछा गया कि उनका पसंदीदा एक्शन सुपर हीरो कौन है तो अदा ने कहा हनुमान जी। सोशल मीडिया पर फैंस अभिनेत्री के इस अनोखे जवाब को सुनकर शांत नहीं रह पा रहे हैं। फैंस अभिनेत्री के इस जवाब पर काफी खुश हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री ने हनुमान जी को अपना सुपर हीरो बताने के पीछे की वजह का खुलासा भी किया है।

Kareena kapoor: चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की होने वाली लैंडिग पर करीना ने जताई खुशी, बोलीं- मैं अपने बच्चों के...

4 of 5
अदा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री हनुमान जी को अपना सुपर हीरो क्यों मानती हैं, इस पर अदा ने जवाब दिया कि हनुमान जी की वीरता के साथ उनकी विनम्रता, उनकी शक्ति और एकनिष्ठ भक्ति, उनका ध्यान, उनका ज्ञान, इतना शक्तिशाली नायक आज तक नहीं देखा गया है। वह उत्कृष्ट संगीतकार थे। उनमें एक छोटी सी मक्खी से लेकर कोई भी रूप धारण करने की शक्ति है। पहाड़ के आकार का सुनहरा शरीर है। वह मेरे सुपर हीरो हैं।

Jawan: शाहरुख से कराए ऐसे ऐसे स्टंट कि टॉम क्रूज याद आ जाएं, एटली की फिल्म में इन एक्शन डायरेक्टर्स का सिक्सर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अदा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अदा शर्मा ने हाल ही में हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए सिलंबम करते हुए एक वीडियो साझा किया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसके अलावा उनकी पहली फिल्म '1920' में उनका सबसे लोकप्रिय सीन हनुमान चालीसा का पाठ करना था, जब वह भूत प्रेत के जाल में फंसी हुई थीं।

Gadar 2: सनी देओल की सारी हिट फिल्मों की कुल कमाई पर भारी ‘गदर 2’, सोमवार को भी खूब लहराया केसरिया परचम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें