ओएमजी 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
11 अगस्त को रिलीज हुई 'ओएमजी 2' की कहानी के साथ ही फिल्म में सभी कलाकारों की भी जमकर तारीफ हो रही है। सभी अक्षय कुमार से लेकर पंकज त्रिपाठी तक के अभिनय को फिल्म की जान बता रहे हैं। लेकिन ज्यादातर दर्शक और मीडिया संस्थान 'ओएमजी 2' को अक्षय कुमार की फिल्म कहकर पुकार रहे हैं, जो गुलशन देवैया को अखर गया। दरअसल, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर जहां उचित हो वहां श्रेय देने की वकालत की है। एक मीडिया संस्थान ने अक्षय कुमार का नाम लेते हुए 'ओएमजी 2' के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बारे में पोस्ट किया था, जिस पर कमेंट कर गुलशन देवैया ने एक नया मुद्दा उठाया।