फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's day 2021: मां बनने के बाद इन अभिनेत्रियों ने छोड़ दी एक्टिंग, कभी थीं टॉप की एक्ट्रेस

Sun, 09 May 2021 09:54 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : Social media
कहते हैं मां बनना एक अलग ही एहसास है। जब एक महिला मां बन जाती है तो उसका जीवन परिपूर्ण महसूस होता है। यह हर महिला के लिए विशेष और गौरवांवित पल है। फिर मां तो बस मां होती है चाहे वो कोई आम महिला हो या कोई सुपरस्टार। अपने बच्चे किसी भी महिला के लिए सबसे महत्वपूर्ण और पहली प्राथमिकता होते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में भी ऐसा देखने को मिलता रहा है। बॉलीवुड में कई बार देखा गया है कि कई सुपरस्टार अभिनेत्रियों ने बच्चों की परवरिश के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले लिया है या फिर अभिनय को अलविदा कह दिया है।
विज्ञापन

2 of 10
मां शर्मिला टैगोर संग सबा अली खान - फोटो : Insatagram- @sabapataudi
शर्मिला टैगोर
60 से 70 तक के दशक और इससे आगे भी अपने अभिनय का जादू चलाने वाली बॉलीवुड की टॉप स्टार रहीं शर्मिला टैगोर ने भी शादी और बच्चों के बाद एक्टिंग पर विराम लगा दिया था। उन्होंने खुद अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि शूटिंग के शेड्यूल के कारण वे बच्चों को समय नहीं दे पाती थीं। उन्हें ये बात काफी खटकती थी। बाद में उन्होंने बच्चों की परवरिश को पहले तरजीह दी।
विज्ञापन

3 of 10
बबीता, रणधीर कपूर - फोटो : amar ujala mumbai
बबीता
1966 में आई फिल्म 'दस लाख' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली बबीता ने 6 नवंबर 1971 को रणधीर कपूर से शादी की थी। तब ही तय हो गया था कि अब फिल्मों में अभिनय नहीं करेंगी। फिर उनकी दो बेटिया हुईं करिश्मा और करीना। बबीता अपनी बेटियों और घर को संभालने में लग गईं और फिल्मों से अलविदा कह दिया था।

4 of 10
ट्विंकल खन्ना - फोटो : Instagram: @twinklerkhanna
ट्विंकल खन्ना
सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी और अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया। अपने करियर में वह कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहीं। लेकिन अक्षय से शादी होने के बाद बच्चों की परवरिश के लिए उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। ट्विंकल और अक्षय के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन

5 of 10
ताजमहल परिसर में अपने बच्चों संग करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला
करिश्मा कपूर
बॉलीवुड में टॉप की अभिनेत्री रहीं करिश्मा कपूर ने दिल्ली स्थित बिजनेसमैन संजय कपूर से 2003 में शादी की थी। शादी के बाद वह अचानक ही वे फिल्मों से गायब हो गईं। बाद में उनका पति से तलाक हो गया। उनके दो बच्चे हैं और वे उन्हीं के साथ अपनी खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। बच्चों के बड़े होने के बाद अभिनय को उन्होंने काफी समय बाद तरजीह दी।
विज्ञापन

6 of 10
रणबीर कपूर, नीतू कपूर - फोटो : Insatagram
नीतू सिंह
70 और 80 के दशक की बेहद खूबसूरत और बेहतरीन अदाकाराओं में गिनी जाने वाली नीतू सिंह ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया। 'कस्मे वादे', 'काला पत्थर', 'द ग्रेट गैम्बलर', 'अमर अकबर एंथनी', 'रफू चक्कर' और 'कभी कभी' जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया। लेकिन बच्चे होने के बाद उन्होंने भी बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। नीतू कपूर के दो बच्चे हैं रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर।
विज्ञापन

7 of 10
Hrithik Roshan, Sussanne Khan, Sonali Bendre, Goldie Behl - फोटो : instagram
सोनाली बेंद्रे 
सोनाली बेंद्रे ने भी बच्चों के लिए फिल्मों से दूरी बना ली थी। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे अपने समय में लाखों दिलों की धड़कन रही हैं। उनके मासूम चेहरे के दीवाने लोग आज भी हैं। उन्होंने 12 नवबंर 2002 को फिल्म निर्देशक गोल्डी बहल से शादी की थी। दोनों को एक बेटा है।

8 of 10
बेटी सायरा संग लारा दत्ता और महेश भूपति - फोटो : Insatagram- @larabhupathi
लारा दत्ता
साल 2000 में लारा फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट जीतने में कामयाब रही थीं और इसी साल वह मिस यूनिवर्स चुनी गई थीं। लारा दत्ता की गिनती बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में होती है, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत बड़े अभिनेताओं के साथ की, लेकिन धीरे-धीरे वो बॉलीवुड से गायब हो गईं। साल 2011 में महेश भूपति से शादी के बाद उनका जीवन बदल गया। 2012 में बेटी को जन्म देने के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि, उन्होंने बेटी के बड़े हो जाने के बाद ओटीटी पर वापसी की कोशिश जरूर की थी।

9 of 10
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : instagram
ऐश्वर्या राय बच्चन
बिग बी की बहू ऐश्वर्या राय किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। आज ऐश्वर्या न सिर्फ एक सफल अभिनेत्री बल्कि पत्नी, बहू और मां के रूप में भी खुद को साबित कर चुकी हैं। आज भी उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। लेकिन बेटी आराध्या की मां बनने के बाद से फिल्मों में उनकी सक्रियता तकरीबन न के बराबर है। हालांकि, उन्होंने कमबैक करने की जरूर कोशिश की थी। लेकिन स्क्रीन और बॉक्स ऑफिस पर पहले वाली बात नहीं बन पाई।
विज्ञापन

10 of 10
जेनेलिया डिसूजा - फोटो : Social media

जेनेलिया डिसूजा
अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से की थी। जेनेलिया डिसूजा ने साल 2012 में रितेश देशमुख से शादी की और 25 नवंबर 2014 को पहले बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद 1 जून 2016 में उनका दूसरा बेटा हुआ। जेनेलिया को इसके बाद कभी फिल्मों में नहीं देखा गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें