कोरोना काल के बीच भारत के किसानों के लिए पाकिस्तान से आया टिड्डियों का दल भी एक बड़ी मुसीबत बन गया है। टिड्डियों के हमले ने अब तक कई हेक्टेयर फसल खराब कर दी है। हालांकि इसके प्रकोप को रोकने के लिए सरकार ने निर्देश जारी किए हैं। वहीं इस बीच बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री जायरा वसीम ने भारत में टिड्डियों के दल को लेकर ऐसी प्रतिक्रिया दी है कि वह ट्रोल हो गई हैं।