फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई हीरोइनें आईं जिन्होंने बॉलीवुड में कदम रखते ही खूब नाम कमाया। लेकिन दो-चार फिल्में करके ही वो ऐसी गायब हुईं कि उनका आजतक कोई सुराग नहीं मिला। अब आप एक्ट्रेस जहीरा को ही ले लीजिए। जहीरा 70 के दशक की बोल्ड एक्ट्रेस में से एक थीं।
पढ़ें- कभी सुपरस्टार रही इस हीरोइन की ऐसी हो गई थी हालत, आखिरी वक्त में किसी ने नहीं की थी मदद
विज्ञापन
2 of 7
जहीरा
जहीरा ने अपने करियर की शुरुआत साइड रोल से शुरू की थी। 1969 में करियर की शुरुआत करने वाली जहीरा परवीन बाबी की हमशक्ल थीं। लेकिन इसका उन्हें कुछ खास फायदा नहीं मिला।
पढ़ें- महमूद के बेटे लकी अली ने 25 साल छोटी मॉडल से की थी शादी, नहीं मिल पाई पिता जैसी सक्सेस
विज्ञापन
3 of 7
जहीरा
करीब 6 फिल्मों में साइड रोल करने के बाद जहीरा ने 1974 में आई फिल्म 'कॉल गर्ल' में लीड रोल किया था। हालांकि फिल्म ज्यादा सफल नहीं हुई थी। फिल्म 'नौकरी' में जहीरा ने राजेश खन्ना के साथ काम किया था।
4 of 7
जहीरा
सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ काम करके भी जहीरा का सितारा नहीं चमका। जहीरा को जब ज्यादा काम नहीं मिला तो उन्होंने कुछ बी ग्रेड फिल्मों में भी काम किया। जहीरा ने फिल्म 'गैंबलर' में देव आनंद के साथ काम किया था।
विज्ञापन
5 of 7
जहीरा
ये फिल्म हिट तो हुई लेकिन जहीरा को कोई खास पहचान नहीं मिल पाई। जहीरा सेंसेशनल रोल करने से भी पीछे नहीं हटीं। उन्होंने फिल्म 'धर्मात्मा' में फिरोज खान के साथ बेहद बोल्ड सीन दिए थे। हिंदी फिल्मों के अलावा जहीरा ने कुछ पंजाबी फिल्मों में भी काम किया।
विज्ञापन
6 of 7
जहीरा
हिट होने के लिए जहीरा ने फिल्मों में स्मोक, शराब और बोल्ड ड्रेस तक पहन डाली। लोगों का मानना था कि वो अच्छी एक्टिंग नहीं कर पातीं लेकिन स्क्रीन पर अच्छी दिखती हैं। इसलिए डायरेक्टर उन्हें फिल्म में साइड रोल के लिए साइन करते थे।
10 साल फिल्मों में हाथ आजमाने के बाद जब जहीरा को सफलता नहीं मिली तो उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया। जहीरा लंदन में पली-बढ़ी थीं इसलिए उन्होंने वापस लंदन जाने का फैसला लिया। जहीरा इसके बाद ऐसी गायब हुईं कि आजतक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया।