फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: शाहरुख के साथ काम करने से इन अभिनेत्रियों ने किया इनकार, लिस्ट में 'गदर 2' की 'सकीना' भी शामिल

Mon, 04 Sep 2023 08:48 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता शाहरुख खान को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का किंग भी कहा जाता है। अपनी फिल्मों से वह पिछले 30 वर्षों से लोगों का लगातार मनोरंजन कर रहे हैं। शाहरुख खान को रोमांटिक फिल्मों का स्पेशलिस्ट माना जाता है। यही कारण है कि उनकी महिला फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां उनके साथ काम करने का सपना देखती हैं, लेकिन इनमें से कुछ ऐसी भी हैं जो किंग खान के साथ फिल्म में काम करने से इनकार कर चुकी हैं।
Ibrahim Ali Khan: इब्राहिम अली खान को मिली दूसरी फिल्म, 'सरजमीं' के बाद 'दिलेर' में आएंगे नजर!
 
विज्ञापन

2 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
सामंथा रुथ प्रभु
इस लिस्ट में पहला नाम सामंथा रुथ प्रभु का है। समांथा साउथ की मशहूर एक्ट्रेस हैं। दक्षिण के साथ हिंदी पट्टी में भी वह काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। समांथा को फिल्म 'जवान' ऑफर की गई थी, लेकिन अभिनेत्री ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। बाद में, यह रोल लेडी सुपरस्टार कहलाने वाली नयनतारा के पास चला गया।
विज्ञापन

3 of 5
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर
सोनम कपूर बॉलीवुड का एक जाना पहचाना चेहरा है। अब तक वह कई फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुकी हैं। अभिनेत्री खुद से उम्र में काफी ज्यादा बड़े एक्टर सलमान खान के साथ तो नजर आ चुकी हैं, लेकिन शाहरुख के साथ उन्होंने एक भी फिल्म में अब तक काम नहीं किया है। सोनम का मानना है कि किंग खान के साथ उनकी जोड़ी लोगों को पसंद नहीं आएगी।

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत 
कंगना रनौत को बॉलीवुड की क्वीन भी कहा जाता है। उन्होंने अब तक कई फिल्में अपने दम पर सुपरहिट कराई हैं। कंगना रणौत ने भी अब तक शाहरुख के साथ काम नहीं किया है। हालांकि, वह खुद को किंग खान की फैन मानती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का खुद ही खुलासा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
अमीषा पटेल
अमीषा पटेल इन दिनों गदर 2 की सफलता का लुत्फ उठा रही हैं। उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार झंडे गाड़ रही है। अपने 20 साल से अधिक के करियर में अमीषा ने भी शाहरुख के साथ काम नहीं किया है। दरअसल, अमीषा को लगता है कि उनकी जोड़ी को दर्शक स्वीकार नहीं करेंगे। इस वजह से उन्होंने अब तक किंग खान के साथ कोई भी फिल्म साइन नहीं की है।
Dono Trailer: मंच पर एक साथ दिखे ‘सोहनी महिवाल’, पोते की पहली फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर भावुक हुए धर्मेंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें