दोनों ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इन दिनों न सिर्फ देओल परिवार बल्कि पूरी इंडस्ट्री 'गदर 2' की सफलता का जश्न मना रही है, इसी सिलसिले में जब ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे सनी देओल से पूछा गया कि उन्होंने राजबीर को क्या टिप्स दिए? सनी देओल बोले, 'सब लोग राजबीर को समझा रहे थे कि पहली प्रेस कांफ्रेंस है, किस तरह से बात करनी है। बेटा बहुत डर हुआ था। मैंने बोला कि बेटा तेरे दिल से जो बात निकले, वही बोलो। जिस तरह से मैं अपनी दिल की बात कह देता हूं। यह बात अलग है कि कभी-कभी गलत बात निकल जाती है, लेकिन दिल में जो आता है, वह बोल देता हूं।'