फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actresses Married With Villains: इन अभिनेत्रियों ने नहीं चुना कोई हीरो, नायक की जगह खलनायक से की शादी

Tue, 27 Sep 2022 11:15 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रील लाइफ विलेन से शादी करने वाली अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में बहुत से सितारे हैं, जिन्होंने अपनी पुरानी इमेज अभी तक बरकरार रखी है। हीरो हो या विलेन हर किरदार में वह फबते हैं। बॉलीवुड की ज्यादातर पॉजिटिव किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अपनी रियल लाइफ में भी हीरो का रोल अदा करने वाले एक्टर को ही जीवनसाथी के रूप में चुनती हैं। लेकिन ऐसी हीरोइनों की संख्या कम ही हैं जो रील लाइफ में हीरोइन तो बनी, लेकिन रियल लाइफ में उन्होंने शादी के लिए हीरो नहीं बल्कि रील लाइफ के विलेन को चुना है। तो चलिए जानते उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने विलेन से शादी की है।
विज्ञापन

2 of 5
आशुतोष राणा, रेणुका शहाणे - फोटो : Social Media
रेणुका शहाणे 
रेणुका शहाणे साल 1994 में आई फिल्म 'हम आपके है कौन' में नजर आ चुकी हैं। ये फिल्म अपने समय की सबसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। इसी फिल्म में के बाद से रेणुका शहाणे को एक नयी पहचान मिली थी। साल 2001 में रेणुका शहाणे ने बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा से शादी की। आशुतोष राणा को फिल्मों में मुख्य रूप से विलेन के किरदार में ही देखा गया है। वह 'दुश्मन', 'संघर्ष' और 'बादल' जैसी फिल्मों में विलेन के रोल में नजर आ चुके हैं।

Rashmika Mandanna: गोल्डन गर्ल बनीं रश्मिका मंदाना, अपने लुक को लेकर फैंस से पूछ लिया ये सवाल
 
विज्ञापन

3 of 5
निकितन धीर, कृतिका सेंगर - फोटो : Social Media
कृतिका सेंगर 
'रानी लक्ष्मीबाई' और 'कसम तेरे प्यार की' जैसे कई सुपरहिट धारावाहिकों में काम कर चुकीं टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने निर्देशक पंकज धीर के बेटे निकितन धीर से शादी की है। दोनों की शादी साल 2014 में हुई थी। निकितन धीर वही हैं, जिन्होंने फिल्म 'मिशन इस्तान्बुल', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'दबंग 2' और 'रेडी' जैसी कई फिल्मों में विलेन के किरदार निभाया है।

4 of 5
निवेदिता भट्टाचार्य और के के मेनन - फोटो : सोशल मीडिया
निवेदिता भट्टाचार्य 
निवेदिता भट्टाचार्य हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री है। निवेदिता भट्टाचार्य ने बॉलीवुड एक्टर के के मेनन से शादी की है। के के मेनन ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है। और इनके अभिनय को दर्शक खूब पसंद भी करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूजा बत्रा, नवाब शाह - फोटो : Insatagram- @poojabatra
पूजा बत्रा 
पूजा बत्रा 90 के दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। पूजा बत्रा ने साल 1999 में आयी फिल्म 'हसीना मान जाएगी' में अभिनय किया है। बता दें कि वर्ष 2019 में पूजा बत्रा ने बॉलीवुड अभिनेता नवाब शाह से शादी की थी। नवाब शाह ने कई हिट फिल्मों जैसे 'डॉन 2', 'टाइगर जिन्दा है' जैसी फिल्मों के साथ-साथ साउथ की मूवीज में भी विलेन का किरदार निभाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें