फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prime BAE: आलिया और अर्जुन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े खबरी, वरुण धवन भी लगे ओटीटी की कतार में

Tue, 27 Sep 2022 10:49 AM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

ओटीटी कारोबार में लगातार बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते देश में संचालित होने वाले ओटीटी भी फिल्मी सितारों के सहारे ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Prime BAE - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ओटीटी कारोबार में लगातार बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते देश में संचालित होने वाले ओटीटी भी फिल्मी सितारों के सहारे ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। बीते दिन नेटफ्लिक्स ने अपना सालाना कार्यक्रम टुडुम आयोजित किया तो सोमवार को अमेजन प्राइम वीडियो ने एक नया कार्यक्रम शुरू किया अभिनेता वरुण धवन के साथ। हिंदी सिनेमा में अपनी पोजीशन बनाए रखने के लिए पूरी मेहनत कर रहे वरुण धवन एक तरह से प्राइम वीडियो के सूत्रधार की भूमिका निभाने जा रहे हैं और इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली नई सीरीज व अन्य कार्यक्रमों की अग्रिम जानकारी इसके ग्राहकों को नियमित रूप से देने के लिए प्राइम वीडियो से करार कर चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Prime BAE - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना काल के दौरान फिल्में रिलीज करने का एक विकल्प बनकर उभरा ओटीटी प्लेटफॉर्म अब लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। यही वजह है कि अब मेकर्स डिजिटल प्लेटफॉर्म की बढ़ती लोकप्रियता और मांग को देखते हुए लगातार नए-नए कंटेंट पेश कर रहे हैं। अमेजन प्राइम वीडियो वरुण धवन का एक नया शो प्राइम बे लेकर आ रहा है। वरुण धवन ने बताया, ‘इस तरह के शो करने की प्रेरणा मुझे मीडिया से ही मिली है। वर्षों से मेरा मीडिया से नाता है, मैंने देखा है कि किस तरह से ब्रेकिंग न्यूज निकालने के चक्कर में हमारे दोस्त मेहनत करते हैं।'

Tuesday Fitness: कभी मोटी होने पर मिलते थे ताने, फिर जानें कैसे रानी चटर्जी ने तय किया फैट से फिट तक का सफर
विज्ञापन

3 of 4
Prime BAE - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्राइम बीए (Prime BAE) का कॉन्सेप्ट ही यही है कि बिफोर एनीवन एल्स यानी 'किसी और से पहले'। वरुण धवन कहते हैं,  'दर्शकों को इससे पहले आने वाले शो के बारे में किसी और जानकारी मिले, सबसे  पहले हम आने वाले शो से जुड़ी बातें दर्शको से शेयर करेंगे।' अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली सीरीज और फिल्मों के बारे में वरुण धवन कहते हैं, 'प्राइम वीडियो के शो के अंदर की खबर पाना असम्भव काम होता है लेकिन इस शो के माध्यम से दर्शकों को आने वाले शो के बारे में बहुत सारी दिलचस्प बातें जानने को मिलेंगी।'

Vikram Vedha Advance Booking: ‘विक्रम वेधा’ की कमजोर एडवांस बुकिंग से हड़कंप, कसौटी पर ऋतिक की ब्रांड वैल्यू
 
विज्ञापन

4 of 4
Prime BAE - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वरुण धवन इस शो को लेकर बहुत उत्साहित है। वरुण धवन से जब पूछा गया कि हिंदी इंडस्ट्री की खबरें सबसे पहले किस कलाकार तक पहुंचती रहती हैं तो वरुण धवन ने बताया, 'अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट हमारी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े खबरी हैं। इन दोनों को इंडस्ट्री की हर खबर की जानकारी सबसे पहले होती है। शूटिंग के दौरान इंडस्ट्री के बहुत सारे किस्से आलिया मुझसे शेयर करती थी।'


PS1 Star Cast: पोन्नियन सेल्वन का बजट ही नहीं स्टार कास्ट फीस भी है भारी-भरकम, जानिए किसने वसूले कितने करोड़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें