फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली फिल्म से ही बदल गई थी इस एक्ट्रेस की जिंदगी, पति की मौत के बाद ऐसी हो गई है हालत

Sun, 25 Aug 2019 12:18 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
vijayta pandit - फोटो : Social Media
80 के दशक की मशहूर हीरोइन और प्लेबैक सिंगर विजेयता पंडित का जन्म 25 अगस्त 1967 को हुआ था। विजेयता ने 1980 में आई फिल्म 'लव स्टोरी' में 'पिंकी' का रोल निभाया था । फिल्म में उनके हीरो कुमार गौरव थे । ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी । विजेयता और कुमार गौरव की जोड़ी ऑन स्क्रीन ही नहीं ऑफ स्क्रीन भी बनी । विजेयता लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं लाइम लाइट से भी दूर हैं । पति की मौत के बाद से विजेयता आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं। विजयेता के जन्मदिन पर हम आपको बता रहे हैं उनसे जुड़े कुछ किस्से...
विज्ञापन

2 of 6
vijayta pandit - फोटो : social media
उस समय खबर आई थी कि इस फिल्म के बाद विजेयता और गौरव एक-दूसरे को डेट करने लगे थे । यहां तक कि विजेयता ने गौरव के साथ समय बिताने के लिए अच्छी फिल्मों को ठुकराना शुरू कर दिया । गौरव और विजेयता के परिवार के कारण ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया । इसके बाद विजेयता ने एक और फिल्म की । जिसका नाम था 'मोहब्बत' । 
विज्ञापन

3 of 6
vijayta pandit - फोटो : social media
ये फिल्म 1985 में आई थी । 'लव स्टोरी' की तरह 'मोहब्बत' भी सुपरहिट हुई । विजेयता का करियर अभी शुरू ही हुआ था कि उन्होंने फिल्म डायरेक्टर समीर मलकान से 1986 में शादी कर ली । समीर मलकान ने एक फ्लॉप फिल्म बनाई थी जिसका नाम था- 'कार थीफ' । विजेयता ने चंद फिल्में करने के बाद ही एक्टिंग छोड़ दी और संगीत में अपना करियर बनाया।

4 of 6
विजेयता
विजेयता और समीर की शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और दोनों ने तलाक ले लिया । समीर के बाद विजेयता की जिंदगी में सिंगर आदेश श्रीवास्तव की एंट्री हुई । विजेयता और आदेश ने साल 1990 में शादी कर ली । आदेश ने विजेयता का एक पॉप एलबम निकाला । इस एलबम का नाम था 'प्यार का इजहार' । पॉप सिंगिंग में ये विजेयता का डेब्यू था । इस एलबम को माधुरी दीक्षित ने लॉन्च किया था । 
विज्ञापन

5 of 6
विजेयता
विजेयता के पति आदेश का निधन साल 2005 में हो गया था । आदेश फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और कंपोजर थे । आदेश के निधन के बाद अब विजेयता की जिंदगी कई परेशानियां हैं । कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि विजेयता आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं।विजेयता और आदेश के दो बेटे अवितेश और अनिवेश हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
vijayta pandit - फोटो : social media
विजेयता ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'ये बहुत मुश्किल दौर है। मैं किसी से मदद नहीं लेना चाहती। जो आदेश मेरे लिए छोड़ गए हैं उसी में गुजारा करना चाहती हूं । हमने अपनी कार तक बेच दी है। आदेश जी का म्यूजिक रूम भी किराए पर उठाना पड़ा है।' बता दें कि विजेयता म्यूजिक कंपोजर जतिन-ललित की बहन हैं। विजेयता की एक बहन सुलक्षणा पंडित भी हैं । इसके बावजूद आज वो इतने बुरे दौर से गुजर रही हैं। ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें