फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: स्वरा भास्कर ने साझा की हैप्पी डे वाली फोटो, यूजर्स बोले- खुश क्यों नहीं होगी...

Sat, 20 Nov 2021 03:11 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर सक्रिय और तमाम सामाजिक राजनीतिक मुद्दों को लेकर अकसर विवादों में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर कभी कभार की ऐसे पोस्ट करती हैं जिनके पीछे कोई कारण न हो। शनिवार को उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से यूं ही अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन लिखा 'ओह हैप्पी डे'। 

 
विज्ञापन

2 of 6
swara bhasker
इस तस्वीर में स्वरा कैजुअल लुक में खुले बिखरे बालों में नजर आ रही हैं। क्लोज अप तस्वीर में स्वरा की आउटफिट तो नहीं दिख रही, लेकिन उनके कंधे के नीचे बना टैटू साफ दिख रहा है। उन्होंने लाइट मेकअप भी किया हुआ है। उनकी इस तस्वीर पर लोगों पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया आ रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
Swara Bhasker - फोटो : Social Media
एक यूजर ने तो लिख दिया कि बदन पर टैटू चिपकाने से ज्यादा फिल्में नहीं मिलती हैं। इसके लिए अच्छी परफॉर्मेंस देनी पड़ती है। वैसे भी सीपीआई में भी कुछ खास तरक्की हो नहीं रही है। कन्हैया की तरह कांग्रेस ज्वाइन करने के बारे में सोच रही है।

4 of 6
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara
वहीं एक अन्य यूजर ने तो उनके कपड़ों पर कमेंट कर दिया। उसने लिखा कि आप कपड़े सही पहना करो, बाकी आपके बात करने का तरीका और भक्तों को खरी-खरी सुनाने का अंदाज बहुत बढ़िया है।
विज्ञापन

5 of 6
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara
एक यूजर ने उनके कैप्शन में लिखे 'हैप्पी डे' को लेकर कहा कि खुश क्यों नहीं होगी, इतने लंबे समय के बाद कृषि कानून जो वापस हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara
बता दें कि कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के एलान के बाद स्वरा ने ट्वीट किया था कि "यह किसान संघर्ष का असर है। अंधकार के समय में भी.. प्रतिरोध काम करता है। विरोध काम करता है। सक्रियता काम करती है और हमें अन्याय का विरोध करने और परिवर्तन लाने के लिए एक राजनीतिक नेता या 'विकल्प' के रूप में एक उद्धारकर्ता की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। जनता ही विकल्प है, बदलाव है।" 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें