फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरवीन चावला की पांच महीने की बेटी ने किया टीवी डेब्यू, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Sun, 08 Sep 2019 05:26 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुरवीन चावला - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस सुरवीन चावला कुछ वक्त पहले तक वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स 2 को लेकर सुर्खियों में थीं। इस सीरीज में सुरवीन को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। ऐसे में एक बार फिर सुरवीन सुर्खियों में हैं और इस बार वजह है उनकी पांच महीने की बेटी। सुरवीन की न्यूबॉर्न बेटी ईवा ने छोटी उम्र में ही टीवी पर अपना डेब्यू कर लिया है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
surveen chawla - फोटो : social media
15 अप्रैल 2019 को सुरवीन ने  बेटी ईवा को जन्म दिया था। इसके बाद सात सितंबर 2019 को सुरवीन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में सुरवीन के साथ उनके बेटी ईवा भी नजर आ रही हैं। ईवा के इस वीडियो को आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही साथ सेलेब्स भी काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
surveen chawla - फोटो : amar ujala
दरअसल ईवा ने एक बेबी वेलनेस प्रोडक्ट्स के विज्ञापन के जरिए अपनी एक्टिंग डेब्यू किया है। वीडियो में मुस्कुरातीं ईवा बेहद प्यारी लग रही हैं। इसके साथ ही ईवा और सुरवीन का प्यार भी वीडियो में साफ तौर से झलक रहा है। वहीं सुरवीन ने बेटी के पहले एडवर्टिजमेंट का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- 'ईवा मेरी आंखों का एप्पल है।'

4 of 5
surveen chawla
बता दें कि बेटी के जन्म के बाद सुरवीन ने एक इंटरव्यू में अपना मां बनने का अनुभव शेयर किया था। सुरवीन ने कहा था कि इस फीलिंग को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। इसे महसूस किया जाना है। हम खुद को खुशकिस्मत मानते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Surveen Chawla - फोटो : instagram
गौरतलब है कि सुरवीन ने जुलाई 2015 में अक्षय ठक्कर के साथ शादी की थी। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो सुरवीन ने फिल्म 'हेट स्टोरी 2' में मेन लीड के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बॉलीवुड में आने से पहले सुरवीन तमिल, तेलूगु, पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 

पढ़ें: जारी हैं शाहरुख खान की फिल्मों को लेकर अफवाहें, परेशान होकर किंग खान ने किया ये ट्वीट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें