फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के साथ की थी शुरुआत, एक्ट्रेस का हुआ ऐसा हाल, पहुंच गई थी अस्पताल

Tue, 19 Dec 2017 08:34 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में कई चेहरों को लॉन्च किया है। कई ऐसी हीरोइन हैं, जिन्होंने सलमान के साथ अपने करियर की शुरुआत की और बुलंदियों पर हैं। लेकिन हर एक्ट्रेस की किस्मत ऐसी नहीं हुई। आज हम ऐसी ही एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, जिसने कभी अपने करियर की शुरुआत सलमान के साथ की, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन

2 of 4
हम बात कर रहे हैं फिल्म 'लक्की: नो टाइम फॉर लव' की हीरोइन स्नेहा उल्लाल की, जिसमें अपनी पहली ही फिल्म में लोगों का दिल जीत लिया था। स्नेहा लंबे समय के बाद लाइम लाइट वापस नजर आई हैं। ऐसा नहीं कि वह एक काबिल एक्ट्रेस नहीं थी, पर गंभीर बीमारी के चलते उनका ज्यादातर समय या तो अस्पताल में गुजरा या फिर उनके घर में। 
पढ़ें: एक्शन सीक्वेंसेस से भरपूर है 'टाइगर जिंदा है' का Tital Track, भर देगा जोश और जज्बा
विज्ञापन

3 of 4
स्नेहा उल्लाल अब वापसी कर चुकी हैं। स्नेहा अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं और एक बेहतरीन कमबैक की तैयारी में हैं। उन्होंने अपनी अगली फिल्म का पोस्टर भी रिलीज कर दिया है। स्नेहा ने एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अपनी संघर्ष की कहानी बताई है। 
विज्ञापन

4 of 4
स्नेहा उल्लाल ने बताया, 'मैं खून की एक गंभीर बीमारी ऑटोइम्यूनी डिसऑर्डर से पीड़ित थी। इस बीमार में मेरा अपना इम्यूनिटी सिस्टम मुझे बीमार करता है। इस बीमारी से मेरा शरीर इतना कमजोर हो गया था कि मैं अपने पैरों पर खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। मेरे पास इतनी ताकत नहीं थी कि मैं वो सब कर पाती जो एक एक्ट्रेस से उम्मीद की जाती है।'

पढ़ें: अजय देवगन जल्द बनाएंगे बाबा रामदेव पर एक शो, ये एक्टर निभाएगा लीड रोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें