सऊदी अरब के 32 वर्षीय युवराज दुनिया के सबसे महंगे घर के मालिक बने हैं। युवराज ने गुपचुप तरीके से इस फ्रेंच महल का सौदा 300 मिलियन डॉलर यानी करीब दो हजार करोड़ रुपये में किया है। आइए आपको दिखाते हैं इस महल की खासियत।
पढ़ें:- सऊदी अरब: प्रिंस सलमान का बड़ा फैसला, 35 साल बाद सिनेमा से रोक हटी
विज्ञापन
2 of 7
फ्रांस के वर्सेलीज के पास बने इस आलीशान महल में कई बड़ी खासियतें हैं। महल में लगे फाउंटेन, लाइट्स, हवा, साउंड को दुनिया के किसी भी कोने से सिर्फ एक आईफोन के जरिए ऑन करके सुना जा सकता है। इसके अलावा महल पारंपरिक शिल्पकारी से सजा हुआ है। आलीशान किचन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है।
विज्ञापन
3 of 7
इस घर को एमद खशोगी ने बनाया है। आर्म्स डीलर अदनान खशोगी के भतीजे एमद खशोगी ने 19वीं शताब्दी के एक महल को तोड़कर उसकी जगह यह नया महल बनाया है।
महल को पारंपरिक शिल्पकारी से तैयार किया है।
4 of 7
इस शानदार महल में वाइन के लिए एक पूरा तहखाना, भूमिगत नाइट क्लब, स्क्वैश कोर्ट, विशाल बालरूम, होम थियेटर, विशाल भित्ति चित्रों वाली छत, रंगीन मछलियों से भरा हुआ अंडर वाटर व्यूविंग टैंक है।
विज्ञापन
5 of 7
यह महल फ्रांस पर 70 साल तक राज करने वाले शासक लुइस-14वें के नाम पर बनाया गया है। इसका निर्माण 2011 में पूरा हुआ। इस महल में 17वीं सदी की शानदार नक्काशी के साथ ही आधुनिक शैली के महल की भी झलक मिलती है।
विज्ञापन
6 of 7
आपको बता दें कि 2015 में यह फ्रांसीसी महल बिका था। लेकिन खुलासा अब हुआ है कि महल के असली मालिक सऊदी अरब के राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान हैं। जिस वक्त यह घर बिका था, यह दुनिया का सबसे महंगा घर था।
अब अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी जांच के बाद दावा किया है कि यह महल बिन सलमान का है। सऊदी शाही खानदान ने भी मान लिया है कि यह महल राजकुमार का ही है।